Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कांच के विशाल भंडार से अंतरिक्ष की प्रतिक्रिया की पुष्टि हुई करेंसी मार्केट में हड़कंप! युद्ध के बीच रिकॉर्ड स्तर पर गिरा भारतीय रुपया, आपकी जेब पर कैसे होगा इसक... Google की बढ़ी टेंशन! रॉकेट की स्पीड वाला नया ChatGPT लॉन्च, इन फीचर्स के आगे सब फेल! सावधान! होली पर ग्रहों का बड़ा फेरबदल: शनि की दृष्टि बिगाड़ सकती है खेल? जानें अपनी राशि का हाल होली का मजा न बन जाए सजा! ज्यादा भांग पीने से शरीर पर होते हैं ये 5 बुरे असर, डॉक्टर ने दी चेतावनी ट्रेन से बांधा पूरा पेड़! होलिका दहन के लिए ऐसा पागलपन देख हैरान रह गई पुलिस, गिरफ्तार हुए सभी आरोपी Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट बरेली में 'इश्क' का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म... Bhagalpur News: भागलपुर में दुकान में घुसी मुखिया की अनियंत्रित कार, एक की मौत और 8 घायल सावधान! होली पर बदलने वाला है मौसम: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं

Haryana News: एक महिला और 9 जिलों में जमानत! हरियाणा पुलिस ने पकड़ा फर्जीवाड़ा, जानें कैसे खेला पूरा खेल

यमुनानगर:  हरियाणा के यमुनानगर में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर ऐसे दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है जिन्होंने अलग-अलग जिलों के न्यायालय में अलग-अलग व्यक्तियों के लिए जमानती बाउंड भरे। इनके खिलाफ न्यायालय ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। यमुनानगर हुड्डा थाना प्रभारी प्रमोद बलिया ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर धर्मपाल और ममता के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

इसमें कहा गया है कि एक व्यक्ति एक-एक लाख के 10 जगह जमानती बांड दिए गए। इसी तरह दूसरे ने 9 अलग-अलग जिलों में जमानती बांड दिए। इन शहरों में चंडीगढ़, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, हिसार, बिलासपुर इलाके शामिल है। थाना प्रभारी ने बताया कि जहां-जहां इन दोनों ने न्यायालय में व्यक्तियों की जमानत दी है वहां से इनका रिकॉर्ड निकलवाया जाएगा, ताकि पता चल सके कि इन्होंने सभी जगह एक ही प्रॉपर्टी के कागज दिए हैं या प्रॉपर्टी अलग-अलग है।

थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि अक्सर यह लोग पैसे लेकर जमानती बाउंड भरते थे।इसी तरह के मामले सामने आने के बाद न्यायालय ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे ही एक मामले में पहले भी न्यायालय के आदेश पर पर्चा दर्ज हुआ था जिसमें गिरफ्तारी भी हुई थी। इस मामले में भी जांच के बाद गिरफ्तारियां की जाएगी।