Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... कई तटीय शहर समुद्र के बढ़ने से भी तेजी से डूब रहे दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... यह 79 फीट लंबा समुद्र का दैत्य हुआ करता था, देखें वीडियो दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म...

कैथल में ‘ऑपरेशन क्लीन’ का धमाका! डेरा गरजा सिंह में पुलिस की रेड; 240 लीटर लाहण के साथ तस्कर ढेर

कैथल:  कैथल पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत छापेमारी तेज कर दी है। पुलिस लगातार नशा तस्कर व नशा बेचने वालों पर शिकंजा कसती जा रही है इसी कड़ी में आज सिटी थाना प्रभारी  गीता के नेतृत्व में एएसआई राजीव कुमार एएसआई सुभाष कुमार सहित एक टीम का गठन किया गया इसी क्रम में पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में छापेमारी की और लखविंदर सिंह को उसके घर के गेट पर सहयोगी कर्मचारियों की मदद से काबू कर लिया।

घर के अंदर मेन गेट के पास गैलरी में चार नीले रंग की प्लास्टिक ड्रमियां बरामद हुईं, जिन्हें दो प्लास्टिक कट्टों से ढका गया था। ड्रमियों में भरे तरल पदार्थ को सूंघने पर लाहण की तेज बदबू आई। आरोपी लखविंदर सिंह ने भी ड्रमियों में लाहण होने की पुष्टि की।

तसला और बाल्टी से नापने पर करीब 240 लीटर लाहण बरामद हुआ। पुलिस ने लाहण को वही नीली ड्रमियों में भरकर उनके मुंह को दो नीले और दो पीले प्लास्टिक कट्टों से सील किया। पुलिस का यह अभियान नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई को दर्शाता है। कैथल पुलिस में नशा बेचने वालों को चेतावनी दी है कि या तो वह गलत धंधे छोड़ दे अन्यथा पुलिस का कड़ा एक्शन देखने को मिलेगा।