Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore Crime News: इंदौर के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, नोएडा का पूर्व... Chitrakoot Crime News: चित्रकूट में NEET छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, खुद को वन कर्मी बताकर बदमाश... Amroha Reel Star Marriage: तीन रीलबाज बहनों की एक कैमरामैन से शादी पर नया खुलासा, वीडियो जारी कर दी ... Mumbai Missing Child Case: तीन साल से लापता 8 साल का बच्चा अपने माता-पिता से मिला, मुंबई पुलिस की सू... IMD Weather Alert: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत इन इलाकों में झमा... Meerut Snake Bite Murder Case: स्कूल संचालक की सांप से कटवाकर हत्या, पत्नी और ड्राइवर के अवैध संबंधो... Bihar Crime Update: नेवालाल चौक के पास बदमाशों ने कार पर की अंधाधुंध गोलीबारी, गंभीर रूप से घायल हुए... Shahjahanpur Double Murder Case: प्रेम प्रसंग में हुए दोहरे हत्याकांड पर कोर्ट का बड़ा फैसला, 6 दोषिय... Trending News Indore: 'टिंकू जिया' गाने पर डीजे और सिर पर छाता... सोशल मीडिया पर छाया इस मिनिमल बारा... Bhopal Crime News: भोपाल में 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, SAF के दो कांस्टेबल गिरफ्तार; बर्थडे पार...

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, डांस कर रहे बारातियों को ट्रक ने कुचला

जांजगीर चांपा: छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. मंगलवार को जांजगीर चांपा में बड़ा सड़क हादसा हुआ. यहां शादी समारोह के तहत एक बारात सड़क पर निकल रही थी. बारातियों में लोग नाचते गाते जा रहे थे. इसी दौरान एक ट्रक बारातियों को ठोकर मारते हुए घुस गया. हादसे के बाद अफरा तफरी मच गई. जिसमें में कई बाराती घायल हो गए. इस घटना में कई महिलाओं को चोटें भी आई है.

मंगलवार देर रात को हुआ हादसा

बारात मंगलवार देर रात लगभग 12 बजे निकली.इस दौरान बारात के पीछे खड़ी कैप्सूल वाहन (ट्रक) के ड्राइवर ने अचानक ट्रक को स्टार्ट कर दिया. उसने ट्रक को बारातियों पर चढ़ा दिया. जिससे यह हादसा हो गया. इस हादसे के बाद शादी की खुशियां छू मंतर हो गई. लोगों के बीच चीख पुकार मच गई. आनन फानन में एंबुलेंस को बुलाया गया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

4 महिलाएं हुईं घायल

बारात में डांस कर रहीं सारंगढ़ कांग्रेस जिला अध्यक्ष तारा देवांगन सहित महिलाओं को कैप्सूल वाहन ने ठोकर मार दी. दुर्घटना में 4 महिलाओं को चोटें आईं हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है. राहत की बात रही कि कांग्रेस जिला अध्यक्ष को चोट नहीं आई है.सारंगढ़ जिला कांग्रेस के अध्यक्ष के चचेरे भाई की शादी का कार्यक्रम था, जिसमें सारंगढ़ से बारात जांजगीर जिला के बिर्रा घिवरा रोड होते हुए भाटापारा में पहुंची थी.

पुलिस ने ड्राइवर को किया गिरफ्तार

इस हादसे के बाद पुलिस ने कैप्सूल वाहन को कब्जे में ले लिया है और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. ड्राइवर की मेडिकल जांच हुई है. मेडिकल जांच में ड्राइवर शराब के नशे में नहीं पाया गया है.