Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Barwani News: धुरेड़ी पर बड़वानी में 'अग्नि परीक्षा', ज्वाला माता को खुश करने के लिए अंगारों पर नंगे... छिंदवाड़ा में ठहाकों का 71वां साल! जब कवियों के व्यंग्य बाणों के सामने नेता भी हुए बेबस, प्रेमिका पर... Jabalpur News: जबलपुर में रजिस्ट्री और लीज का अजब-गजब खेल, अंग्रेजों के पुराने कानून से जनता बेहाल BJP Leader Death: एंबुलेंस के फर्श पर तड़पते रहे खून से लथपथ बीजेपी नेता, इलाज के दौरान मौत; ड्राइवर... MP News: सीधी के फाग गीतों में चढ़ा राजनीति का रंग, पीएम मोदी और स्थानीय सांसद पर लोक गायकों ने बांधे... दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: राजघाट की ओर जाने वाले ये 5 मुख्य मार्ग प्रभावित, ट्रैफिक जाम से बचने... Bengaluru News: शादी के बाद पति के लिए छोड़ी नौकरी, फिर ससुराल में प्रताड़ना; बेंगलुरु में पूर्व महि... IND vs ENG Semifinal: वानखेड़े में इंग्लैंड से हिसाब चुकता करेगी टीम इंडिया? जानें सेमीफाइनल का पूरा... Bhooth Bangla: सेमीफाइनल से पहले अक्षय कुमार ने टीम इंडिया को दिया खास 'गुड लक', शिखर धवन के साथ की ... Punjabi Youtuber Killed in Canada: मशहूर यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, हमलावरों ने घर में घुसकर ...

सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

जांजगीर चांपा : बम्हनीडीह में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है.यहां तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार को पीछे से ठोकर मार दी. जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान तरुण बंजारे के रूप में हुई है, जो बिर्रा थाना के बनडभरा गांव का रहने वाला है.घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने चांपा बिर्रा मार्ग में शव रखकर चक्काजाम कर दिया.आक्रोशित भीड़ प्रशासन से उचित मुआवजा की मांग कर रही है.

कैसे हुआ हादसा ?

जांजगीर चांपा जिला के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पिकअप वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारा.टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरा और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया.हादसे के बाद पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खेत में घुस गया.हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग गया.

25 लाख रुपए मुआवजे की मांग

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का पंचनामा करवाया. मृतक की पहचान बिर्रा थाना क्षेत्र के बनडभरा गांव के तरुण बंजारे के रूप में हुई है. घटना के विषय में जैसे ही ग्रामीणों को जानकारी मिली तो वो मौके पर पहुंचे और सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करना शुरु किया.इस दौरान ग्रामीणों ने बम्हनीडीह बिर्रा मार्ग को जाम कर दिया. मृतक के परिजन 25 लाख रुपए मुआवजा की मांग पर अड़े हैं.वहीं पुलिस और राजस्व अधिकारी मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने की कोशिश में जुटी रही.