Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Narayanpur Fuel Crisis: नारायणपुर में पेट्रोल-डीजल का गंभीर संकट; पेट्रोल पंपों पर 1.5 किमी लंबी कता... Bhilai News: सेक्टर-7 में फिर फैला पीलिया; दूषित पेयजल को माना जा रहा मुख्य कारण, स्वास्थ्य विभाग अल... Job Fraud in Korea: नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी; पटना पुलिस ने आरोपी किशन तिवारी को किया गिरफ्तार Kabirdham Land Dispute: खपरी गांव में अतिक्रमण हटाने को लेकर विवाद; राजस्व टीम के सामने ग्रामीणों से... Narayanpur News: भरंडा गांव में धर्मांतरण के संदेह पर हंगामा; दो पक्षों के बीच झड़प, पुलिस ने संभाला ... Jamtara Crime News: मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म; 3 आरोपी गिरफ्तार Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान; 2028 तक हर घर तक पहुंचेगा शुद्ध पेयजल Palamu News: सरकारी स्कूल बने केंदु पत्ता के गोदाम; गर्मी छुट्टी का फायदा उठाकर दबंग कारोबारी कर रहे... Miyazaki Mango in Hazaribagh: हजारीबाग की छत पर उगा दुनिया का सबसे महंगा आम; जानें मियाजाकी की खासिय... Dhanbad Crime News: सरायढेला छिनतई कांड का खुलासा; बाइक सवार दो आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया सामान बरामद

Maharashtra Liquor Ban: महाराष्ट्र के इस गांव में शराबबंदी के लिए हुई वोटिंग, जानें महिलाओं ने बाजी मारी या शराब के शौकीनों ने?

महाराष्ट्र में वाशिम जिले के ब्रह्मा गांव में शराबबंदी के लिए वोटिंग हुई. इस मतदान में महिलाओं ने निर्णायक भूमिका निभाते हुए गांव की तस्वीर बदल दी है. सोमवार को हुए इस ऐतिहासिक मतदान में महिलाओं के भारी समर्थन से गांव में मौजूद वाइन बार का लाइसेंस बंद करने का फैसला लिया गया.

शराबबंदी के सवाल पर हुए मतदान में 523 वोट शराबबंदी के पक्ष में, जबकि केवल 14 वोट शराब बिक्री के समर्थन में पड़े. वहीं 16 वोट अवैध घोषित किए गए. स्पष्ट बहुमत के साथ शराबबंदी के पक्ष में फैसला सामने आने के बाद गांव में खुशी का माहौल देखने को मिला.

जिला परिषद स्कूल में इस वोटिंग के लिए दो सेंटर बनाए गए थे. सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग हुई. चुनाव अधिकारी के रूप में नायब तहसीलदार एच. एस. आडे ने पूरी प्रक्रिया पर नजर रखी. शासन के नियमों के अनुसार इस मतदान में महिला मतदाताओं के निर्णय को निर्णायक माना गया.

क्या बोले गांववाले?

गांव में रहने वाले एक शख्स ने बताया कि हमारे गांव में पढ़े लिखे लोग हैं. सभी एक साथ रहते हैं. लेकिन यहां खुले एक रेस्टोरेंट में शराब की दुकान खुली है. इसका पूरे गांव ने विरोध किया है. हमने हर तरह से कोशिश की अब कलेक्टर के आदेश से वोटिंग हुई है.

वहीं, दूसरे व्यक्ति ने बताया कि 8 महीने पहले हमारे गांव को अंधेरे में रखकर एक बीयर बार को प्रसाशन ने मंजूरी दी थी. खबर लगते ही हमने आंदोलन किया. 6 महीने से हम आंदोलन कर रहे थे. आज प्रसाशन ने इसके लिए वोटिंग करवाई.

जिलाधिकारी के कहने पर हुई थी वोटिंग

शाम करीब 6 बजे मतगणना शुरू होते ही कुछ ही समय में परिणाम स्पष्ट हो गए और शराबबंदी के पक्ष में प्रचंड बहुमत सामने आया. यह पूरी प्रक्रिया जिलाधिकारी योगेश कुंभेजकर के आदेश पर कराई गई थी.

प्रशासन की सख्त निगरानी और सुनियोजित व्यवस्था के चलते मतदान और मतगणना की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सुचारू रही. परिणाम सामने आते ही गांव की महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला. महिलाओं ने इसे गांव की सामाजिक प्रगति और नशामुक्ति की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया.

अब ग्राम पंचायत ब्रह्मा की सीमा में शराब बिक्री को आधिकारिक रूप से बंद करने की प्रक्रिया जिला प्रशासन द्वारा शुरू की जाएगी. ग्रामीणों को उम्मीद है कि इस फैसले से गांव में शांति, सुरक्षा और सामाजिक वातावरण में सकारात्मक बदलाव आएगा.