Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बढ़ती एलपीजी कीमतों के बीच लोकप्रिय हुआ 5 किलो का 'छोटू' सिलेंडर, बिना पक्के एड्रेस प्रूफ के मिलेगा ... गूगल अर्थ का नया AI फीचर 1 दिन में ही वापस! फेक सैटेलाइट तस्वीरों और विवाद के बाद गूगल का बड़ा फैसला अमरनाथ से भी कठिन श्रीखंड महादेव यात्रा 2026 अगले आदेश तक स्थगित: खराब मौसम के कारण प्रशासन का बड़ा ... चाय के साथ खाएं मखाने से बने ये 4 टेस्टी और हेल्दी स्नैक्स: स्वाद में नंबर 1, सेहत के लिए फायदेमंद मध्य प्रदेश में नापतौल की ठगी पर नकेल कसने की तैयारी, घटतौली और पेट्रोल चोरी पर लगेगा 1 लाख का जुर्म... मंदसौर में खेतों के बीच चल रही थी MD ड्रग्स की फैक्ट्री: पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर भागे तस्कर, 3... मुरैना में अवैध पत्थर मंडी पर पुलिस का बड़ा शिकंजा: 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, भगदड़ में पलटी ट्रॉलियां... अफ्रीकी चूहा मगावा की सात फीट ऊंची प्रतिमा लगायी, देखें वीडियो बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर...

सूरजकुंड हादसे में पहली बड़ी गिरफ्तारी! झूला कंपनी का मालिक चढ़ा पुलिस के हत्थे, लापरवाही ने ली थी जान

फरीदाबाद :- सूरजकुंड मेला हादसे में जान गंवाने वाले जांबाज इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की शहादत के बाद अब प्रशासन और पुलिस एक्शन मोड में है। एक तरफ जहां पूरा हरियाणा पुलिस महकमा अपने वीर साथी को नम आंखों से याद कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ इस मौत के तांडव के जिम्मेदार लोगों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। पुलिस कमिश्नर ने इस मामले की जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया है।

पुलिस की इस स्पेशल टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘हिमाचल फन केयर’ कंपनी के प्रोपराइटर मोहम्मद शाकिर और उसके साथी नितेश को गिरफ्तार कर लिया है। इन पर लापरवाही और गैर-इरादतन हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, झूला चलाने वाली इस कंपनी की भूमिका और सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि भविष्य में कोई और ‘मौत का झूला’ न सज सके।

जानकारी के अनुसार  हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंगला और पुलिस आयुक्त ने शहीद के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। डीजीपी ने घोषणा की है कि विभाग शहीद जगदीश प्रसाद के परिवार को हर संभव आर्थिक सहायता देगा और अनुकंपा योजना के तहत परिवार के एक योग्य सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। अधिकारियों ने अस्पताल जाकर उन 12 घायलों का भी हाल जाना, जो इस हादसे का शिकार हुए थे। राहत की बात यह है कि घायलों में से 5 को डिस्चार्ज कर दिया गया है और बाकी की स्थिति सामान्य बनी हुई है।