Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का 'अन्नपूर्णा भंडार' प... पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... मानव को अंगों को उगाने में मदद करेगा

Hansi News: हांसी में प्रॉपर्टी डीलर के हत्यारे और पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल हुआ बदमाश

हांसी : हांसी के हुड्डा सेक्टर-6 में 3 फरवरी को हुए प्रॉपर्टी डीलर सुभाष मलिक हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कार्रवाई के दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। घायल आरोपी को काबू कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना शनिवार रात करीब 9:30 की है।

आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश निवासी महेंद्र के रूप में हुई है। डीएसपी रविंद्र सांगवान ने बताया कि पुलिस आरोपी को मध्य प्रदेश से लेकर आ रही थी। पुलिस जब आरोपी हथियार को रिकिवर करने हांसी के नजदीकी गांव शेखपुरा क्षेत्र में पहुंची तो आरोपी ने उसी हथियार से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने काबू करने के लिए जवाबी कार्रवाई की तो गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया।

डीएसपी ने बताया कि जिस पिस्टल से आरोपी ने गोली चलाई थी, उसे भी मौके से बरामद कर लिया गया है। घायल अवस्था में आरोपी को तुरंत हांसी के सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम और सीन ऑफ क्राइम यूनिट मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। वहीं डीएसपी सिद्धार्थ बिश्नोई और शहर थाना प्रभारी सुखजीत सिंह भी अस्पताल पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद हत्याकांड से जुड़े अन्य आरोपियों और साजिश के संबंध में अहम खुलासे होने की संभावना है। मामले की जांच तेज कर दी गई है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने हाल ही में मुख्य साजिशकर्ता को भी काबू किया था। जिसके खुलासे पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने प्रेस वार्ता में किए थे।