Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रायपुर में बदला मौसम का मिजाज: 98% पहुंची आर्द्रता, सड़कों पर जलभराव से जनजीवन प्रभावित; मौसम विभाग ... रायपुर में अपराधियों पर नजर रखने वाले ITMS कैमरे ठप: 100 से ज्यादा बंद, धुंधली फुटेज से पुलिस परेशान नेपाल में भीषण बाढ़-तबाही से बचकर रायपुर लौटे 5 दोस्त: 'चाय के 10 मिनट के ब्रेक' ने बचाई जान, स्टेशन... बस्तर में विकास की रफ्तार पकड़ेगी: केंद्र ने दी DMF नियमों में बड़ी छूट, 15-25 KM की बाध्यता खत्म छत्तीसगढ़ में बिजली निजीकरण पर CM विष्णु देव साय का बड़ा बयान: 'सरकार की ऐसी कोई मंशा नहीं, कांग्रेस... छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक कदम: FIR से फैसले तक जेंडर जस्टिस आधारित भाषा का होगा इस्तेमाल रायपुर के अश्वनी नगर में युवक की चाकू मारकर हत्या: भाग रहे 4 नाबालिग हिरासत में, बिलासपुर स्टेशन से ... रतनपुर महामाया मंदिर में विहिप और बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन: मारपीट मामले में ट्रस्ट को सौंपा ज्ञापन... मानसून में शबाब पर कांकेर का मलाजकुडूम जलप्रपात: 3 चरणों में गिरती दूध नदी की धाराएं मोह रहीं सैलानि... झीरम घाटी हत्याकांड में 13 साल बाद फैसला आज: जगदलपुर NIA विशेष कोर्ट सुनाएगी 10 आरोपियों पर निर्णय

Salman Khan Jaipur Court Appearance: कल जयपुर की अदालत में पेश होंगे सलमान खान, जानें किस पुराने मामले में बढ़ा सस्पेंस

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं. कभी अपने फिल्मों को लेकर तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर. बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान को लेकर एक खबर है कि उन्हें जयपुर उपभोक्ता आयोग के सामने पेश होना होगा. ये मामला पान मसाला का प्रचार करने से जुड़ा हुआ है. आयोग ने उन्हें जमानती वारंट से तलब किया और 06 फरवरी को उन्हें उपभोक्ता-आयोग के सामने पेश होना है.

आयोग के अध्यक्ष ग्यारसीलाल मीणा ने सलमान खान को जमानती वारंट से तलब किया. आयोग की तरफ से जयपुर पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिया गया था कि वो सलमान को जमानती वारंट से तलब करें, जिसके बाद अब सलमान की पेशी होने वाली है. आरोप है कि रोक के बाद भी पान मसाला का प्रचार हो रहा था. अदालत ने शिकायतकर्ता योगेन्द्र सिंह के अवमानना प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए सलमान खान को 6 फरवरी को जमानती वारंट से तलब किया है.

रोक के बाद भी पान मसाले के प्रचार जारी

प्रार्थना पत्र में कहा गया कि 6 जनवरी को आयोग द्वारा रोक लगाए जाने के बाद भी पान मसाला का प्रचार और विज्ञापन जारी है. ये आयोग की अवमानना है. अभी तक सलमान खान को इस आदेश के खिलाफ उच्च अदालत से कोई राहत नहीं मिली है. ऐसे में अब देखना होगा कि आगे इस मामला में क्या कुछ होता है.

सलमान खान वर्कफ्रंट

बहरहाल, प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो सलमान लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं. ये फिल्म साल 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित है. सलमान कर्नल बी. संतोष बाबू का रोल कर रहे हैं, जो देश की खातिर शहीद हो गए थे. अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होने के लिए तय है. सलमान के अपोजिट इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह नजर आने वाली हैं.