Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Korba Police Action: IPL सट्टेबाजों पर कोरबा पुलिस की बड़ी स्ट्राइक! मैच पर दांव लगाते रंगे हाथों पक... Janakpur Health Center: 100 बेड का दावा निकला हवा-हवाई! 83 पंचायतों की जान राम भरोसे, सिर्फ 3 डॉक्टर... CBSE 10th Result 2026: Durg DPS के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं की मेरिट लिस्ट में बनाई जगह; दे... Durg News: 1000 एकड़ खेती पर संकट! गुस्साए किसानों ने किया PWD कार्यालय का घेराव, लगाया ये बड़ा आरोप Dhamtari News: जमीन की रजिस्ट्री के लिए 'ऑनलाइन नक्शा' हुआ अनिवार्य, विवाद रोकने प्रशासन का सख्त कदम Surajpur News: आबकारी विभाग को चकमा देकर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार, सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई Elephant Attack News: हाथी के हमले में युवक की दर्दनाक मौत, भड़के ग्रामीणों ने किया स्टेट हाईवे जाम;... Chhindwara News: रिटायर्ड PWD अधिकारी और भाई के ठिकानों पर EOW का छापा, आय से अधिक संपत्ति की जांच श... Chhindwara News: रिटायर्ड PWD अधिकारी और भाई के ठिकानों पर EOW का छापा, आय से अधिक संपत्ति की जांच श... Love Triangle Crime: 10 साल की दोस्ती का खौफनाक अंजाम! पूर्व प्रेमी ने किया किडनैप, युवती और दोस्त क...

Ranji Trophy 2026: झारखंड ने ओडिशा को चटाई धूल, शानदार जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में मारी एंट्री

रांची/ जमशेदपुरः लोहनगरी जमशेदपुर के ऐतिहासिक कीनन स्टेडियम में खेले गए रणजी ट्रॉफी मुकाबले में झारखंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओडिशा को 4 विकेट से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया. पहली पारी में पिछड़ने के बावजूद झारखंड की टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए मैच के अंतिम दिन जीत दर्ज की.

रविवार को मैच के अंतिम दिन ओडिशा की दूसरी पारी 226 रन पर सिमट गई. ओडिशा की ओर से कप्तान शुभ्रांशु सेनापति ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए 73 रन बनाए, जबकि गोविंद पोद्दार ने 31 रनों का योगदान दिया. इनके अलावा ओडिशा का कोई भी बल्लेबाज झारखंड के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सका. झारखंड की गेंदबाजी इस पारी में पूरी तरह हावी रही. ऑलराउंडर अनुकूल रॉय ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके, जबकि आदित्य सिंह ने 4 विकेट हासिल कर ओडिशा की पारी को जल्द समेटने में अहम भूमिका निभाई.

ओडिशा से मिले 246 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी झारखंड की शुरुआत संभली हुई रही. टीम के बल्लेबाजों ने धैर्य के साथ रन बटोरते हुए लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाए. शरणदीप सिंह ने 64 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली और पारी को स्थिरता दी. वहीं, युवा बल्लेबाज रॉबिन मिंज ने आक्रामक अंदाज में 63 रन बनाकर झारखंड की जीत की नींव मजबूत की. इसके अलावा अनुकूल रॉय ने ऑलराउंड प्रदर्शन जारी रखते हुए बल्लेबाजी में भी 45 रनों का अहम योगदान दिया. अंत में आदित्य सिंह ने नाबाद 22 रन बनाकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया. झारखंड ने 6 विकेट खोकर 249 रन बनाए और 4 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

ओडिशा की ओर से गेंदबाजी में सैयद तूफियाल अहमद ने 4 विकेट हासिल किए, जबकि गोविंद पोद्दार ने 2 विकेट लिए, लेकिन वे अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके. इस जीत के साथ झारखंड की टीम ने रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. टीम के खिलाड़ियों के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन से समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने झारखंड की इस यादगार जीत का जमकर जश्न मनाया.