Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत बनेगा ग्लोबल चिप हब: सेमीकंडक्टर और ऑटो कंपोनेंट के लिए 60 दिनों में बदलेंगे नियम, पीयूष गोयल क... कुत्ते को राखी बांधने वाले विज्ञापन पर विवाद: कृति सेनन के ऐड पर भड़के काशी के विद्वान, बताया सनातन ... चेहरे पर बार-बार निकलते हैं मुंहासे? रोजमर्रा की ये 5 गलतियां बढ़ा रही हैं पिंपल्स की समस्या नारी शक्ति को नई ताकत: NSG ने शुरू किया पहला महिला कमांडो कन्वर्जन कोर्स, 12 हफ्ते की कड़ी ट्रेनिंग हिमाचल की जेलों में क्षमता से 30% अधिक कैदी: CM सुक्खू ने विधानसभा में पेश किए आंकड़े, दो-तिहाई विचा... महाराष्ट्र में महामंडलों के बंटवारे पर महायुति की अहम बैठक: विधायकों की संख्या तय करेगी फॉर्मूला, DP... आदिवासी छात्रों के मुद्दे पर राहुल गांधी और BJP आमने-सामने: फडणवीस को लिखा पत्र, बीजेपी बोली- 'कांग्... जामिया मिलिया इस्लामिया में एडमिशन पर भारी बवाल: NSUI और SFI का प्रदर्शन, स्पॉट एडमिशन में धांधली का... टीएमसी में बागियों की घर वापसी: अमदंगा विधायक कासिम सिद्दीकी लौटे ममता खेमे में, बोले- 'दीदी के नाम ... यूट्यूब पर 'सीक्रेट हाउस' गेम देखकर मेरठ से लापता हुए दो बच्चे: ईंट भट्ठे पर 24 घंटे छिपने का लिया थ...

ट्यूनीशिया में इलेक्ट्रिक वाहन क्रांति का आगाज़

पहली बार कारों के मामले में अफ्रीका से बड़ी चुनौती

ट्यूनिसः अफ्रीका का इलेक्ट्रिक वाहन बाजार बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। मार्केट रिसर्च फर्म मॉर्डर इंटेलिजेंस के अनुसार, 2030 तक इसके 4.2 बिलियन डॉलर तक पहुँचने का अनुमान है, जो इसके वर्तमान मूल्य से दोगुने से भी अधिक है। हालांकि, अधिकांश इलेक्ट्रिक वाहन अभी भी ग्रिड बिजली पर निर्भर हैं, जो अक्सर नवीकरणीय और जीवाश्म ईंधन स्रोतों के मिश्रण से पैदा होती है।

ट्यूनीशियाई स्टार्टअप बाको मोटर्स इस ईवी ट्रेंड का लाभ उठाने के साथ-साथ अफ्रीका के सबसे बड़े प्राकृतिक संसाधनों में से एक—सूर्य की रोशनी—का उपयोग करने की कोशिश कर रहा है। कंपनी की छोटी कारों और कार्गो वैन की छतों पर सोलर पैनल लगे हैं। हालांकि इन वाहनों में लिथियम बैटरी होती है और इन्हें घर या सड़क पर प्लग लगाकर चार्ज किया जा सकता है, लेकिन सोलर पैनल इन्हें एक मुफ्त ऊर्जा स्रोत तक पहुंच प्रदान करते हैं, जिससे बैटरियां सीधे चार्ज होती हैं। अब तक कंपनी ने केवल 100 वाहन बनाए हैं, लेकिन आने वाले वर्ष में इसका लक्ष्य उत्पादन बढ़ाना और निर्यात में वृद्धि करना है।

बाको मोटर्स के संस्थापक और सीईओ बुबाकर सियाला कहते हैं, सौर सेल हमारी 50 प्रतिशत से अधिक ऊर्जा जरूरतों को पूरा करते हैं। उदाहरण के लिए, व्यावसायिक उपयोग वाली हमारी वी भैन में आपको प्रतिदिन लगभग 50 किलोमीटर और प्रति वर्ष 17,000 किलोमीटर तक की मुफ्त ऊर्जा मिल सकती है। यह एक बड़ी उपलब्धि है।

2021 में स्थापित इस कंपनी ने तीन पहियों वाले कार्गो वाहन बनाने से शुरुआत की थी, लेकिन अब यह चार पहियों वाले मॉडल की ओर बढ़ गई है। इनकी बी भैन, जो 400 किलोग्राम भार ढो सकती है और जिसकी रेंज 100 से 300 किलोमीटर के बीच है, विशेष रूप से लॉजिस्टिक्स और डिलीवरी के लिए डिज़ाइन की गई है। इसकी कीमत लगभग 8,500 डॉलर से शुरू होती है। दूसरा मॉडल बी है, जो दो सीटों वाली एक छोटी कार है। यह शहर के भीतर दैनिक यात्राओं के लिए बनाई गई है और इसकी अधिकतम गति 45 किलोमीटर प्रति घंटा है।

बाको मोटर्स के सीओओ खालिद हबैब ने बताया कि वे एक तीसरा मॉडल एक्स वैन भी डिजाइन कर रहे हैं। उन्होंने गर्व से साझा किया कि प्रत्येक वाहन के 40 फीसद से अधिक पुर्जे, जिनमें लिथियम-आयरन-फॉस्फेट बैटरी और स्टील शामिल हैं, स्थानीय स्तर पर ही खरीदे जाते हैं।

बाको मोटर्स का लक्ष्य अफ्रीका के बाजार में उस खाली जगह को भरना है जहाँ किफ़ायती दाम और आधुनिक तकनीक का मेल हो। वर्तमान में बाको मोटर्स एक छोटी इकाई है, लेकिन इसने ट्यूनीशिया में एक दूसरी और बड़ी फैक्ट्री का निर्माण शुरू कर दिया है, जिसके 2026 के अंत तक खुलने की उम्मीद है। कंपनी का लक्ष्य अफ्रीका, मध्य पूर्व और यूरोप के लिए प्रति वर्ष 8,000 वाहनों का निर्माण करना है।