Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
EVM में टोटलाइजर से क्यों नहीं हो सकती वोटों की गिनती?: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग से मां... किशनगंज: खकवा नदी के तेज बहाव में तैरकर जनाजा ले जाने की मजबूरी, ग्रामीणों ने डीएम और बिहार सरकार से... शिवपुरी में रहस्यमयी बीमारी का कहर: 10 दिनों में एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत, डेंगू-मलेरिया निगे... भारतीय मुसलमानों के अधिकारों के लिए 51 सदस्यीय राष्ट्रीय निगरानी समिति का गठन: नई दिल्ली में ऐलान अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: श्रेयस अय्यर बने कप्तान, युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी... 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा की नई सीरीज 'हुंकार: द रोर' का टीजर रिलीज: जानें कहानी, स्टार कास्ट और OTT र... नेपाल में 180 km/h की रफ्तार से आई 'हिमालयी सुनामी': रसुवा-धाडिंग में भारी तबाही, सुरंगों में बचाव क... LIC के दो नए धमाकेदार प्लान: गारंटीड सेविंग्स के साथ मिलेगा प्योर लाइफ कवर, 7 सितंबर से शुरू होगी बि... UPI का नया रिकॉर्ड: अगस्त में ₹29.82 लाख करोड़ का लेनदेन, कुल 2,451 करोड़ ट्रांजेक्शन दर्ज; NPCI ने ... श्रीकृष्ण के सबसे प्रिय भोग माखन-मिश्री और पंचामृत की विधि; जानें मलाई से शुद्ध माखन बनाने का आसान न...

तालचेर में रात को धंस गयी दस फीट जमीन

अचानक इस हाल के देखकर आस पास के लोग भयभीत

राष्ट्रीय खबर

भुवनेश्वरः ओडिशा के अंगुल जिले के तालचेर टाउनशिप के हांडी धुआ इलाके में कल रात अचानक 10 फीट व्यास का एक बड़ा सिंकहोल बनने से स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई है। यह घटना कल शाम एक तेज आवाज के साथ हुई, जिससे क्षेत्र में रहने वाले लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। चश्मदीदों के अनुसार, जमीन अचानक धंस गई और एक गहरा गड्ढा बन गया। सूचना मिलते ही तालचेर भूमिगत कोयला खदान के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। सुरक्षा की दृष्टि से प्रभावित इलाके की घेराबंदी कर दी गई है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

तालचेर के निवासियों ने इस घटना के लिए महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड को जिम्मेदार ठहराया है। ग्रामीणों और प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कोयला खनन के बाद खदानों में रेत की भराई पर्याप्त रूप से नहीं की गई। नियमों की अनदेखी के कारण जमीन के अंदर खाली जगह रह गई, जिससे ऊपरी सतह धंस रही है।

यह पहली बार नहीं है; इससे पहले 2020 में देउलाबेड़ा गांव के तेली साही में भी इसी तरह की घटना हो चुकी है। स्थानीय लोग अब एमसीएल से ठोस जवाब और भविष्य के लिए पुख्ता सुरक्षा उपायों की मांग कर रहे हैं। लोगों की चिंता इस वजह से भी है कि खाली जमीन को अंदर से ठीक तरीके से नहीं भरने की वजह से ही झारखंड के झरिया में जमीन के नीचे आग लगी हुई है और वहां कभी भी जमीन धंसने की घटनाएं होती रहती है। अनेक लोग इसकी चपेट में आकर जान भी गंवा चुके हैं। सिंकहोल जमीन में बना एक ऐसा गड्ढा होता है जो तब बनता है जब सतह के नीचे की मिट्टी या चट्टानें खिसक जाती हैं या घुल जाती हैं। खनन क्षेत्रों में, यह अक्सर पुरानी खदानों के ऊपर की जमीन धंसने के कारण होता है।