Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जेलीफिश बुढ़ापे के बाद बच्चा कैसे बन जाती है मेघालय में खूनी संघर्ष! GHADC चुनाव के दौरान भारी हिंसा, पुलिस फायरिंग में 2 की मौत; सेना ने संभाला ... CBI का अपने ही 'घर' में छापा! घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया अपना ही बड़ा अफसर; 'जीरो टॉलरेंस' नीति के ... Aditya Thackeray on Middle East Crisis: आदित्य ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी से मांगा स्पष्टीकरण, बोले—... Bengal LPG Crisis: सीएम ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, घरेलू गैस की सप्लाई के लिए SOP बनाने का निर्देश; ... नोएडा के उद्योगों पर 'गैस संकट' की मार! फैक्ट्रियों में लगने लगे ताले, संचालकों ने खड़े किए हाथ; बोल... Just Married! कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने रचाई शादी; बिना किसी शोर-शराबे के लिए सात फेरे, देखें कपल... Lok Sabha News: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज, सदन में ध्वनिमत से... होमुर्ज की टेंशन खत्म! भारत ने खोजा तेल आपूर्ति का नया 'सीक्रेट' रास्ता; अब खाड़ी देशों के बजाय यहाँ... Temple LPG Crisis: देश के बड़े मंदिरों में भोग-प्रसाद पर संकट, एलपीजी की किल्लत से थमी भंडारों की रफ...

अपमान से आहत जगतगुरु शंकराचार्य का कड़ा फैसला

परिसर छोड़कर निकल गये स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

  • मौनी अमावस्या से हुआ था विवाद

  • योगी आदित्यनाथ से भी बहुत खफा

  • मुद्दे पर बंट गया है हिंदू संत समाज

राष्ट्रीय खबर

लखनऊः ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने प्रशासन के रवैये से क्षुब्ध होकर माघ मेला क्षेत्र को बीच में ही छोड़ने की घोषणा कर दी है। मौनी अमावस्या के अवसर पर संगम नोज तक पालकी ले जाने से रोके जाने के विरोध में वे पिछले 11 दिनों से अनवरत धरने पर बैठे थे, लेकिन अब उन्होंने काशी के लिए प्रस्थान करने का मन बना लिया है।

योगी सरकार और प्रशासन पर तीखे प्रहार प्रयागराज से विदा लेते समय शंकराचार्य के तेवर बेहद तल्ख नजर आए। उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन उन्हें मूल मुद्दे से भटकाने की कोशिश कर रहा है। उनके अनुसार, अधिकारी उन्हें विभिन्न सुविधाएं और प्रस्ताव देकर शांत करना चाहते हैं, लेकिन उस घटना पर पूरी तरह मौन हैं जिसमें संतों और अनुयायियों के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई थी। शंकराचार्य ने इसे सरकारी रेवड़ी बांटने जैसा करार देते हुए कहा कि प्रशासन लोभ-लालच के जरिए उनके संकल्प को तोड़ना चाहता है, जो उन्हें किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं है।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने अपने संबोधन में इस घटनाक्रम को अपने जीवन की सबसे दुखद त्रासदी बताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि एक हिंदूवादी सरकार के कार्यकाल में सनातन धर्मियों को जो पीड़ा दी गई है, वह उनके जीवन का अब तक का सबसे बड़ा दुख है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि आने वाले समय में पता नहीं कौन सा दल या नेता इस मानसिक आघात की भरपाई कर पाएगा।

शंकराचार्य ने स्पष्ट किया कि वे किसी समझौते के तहत नहीं, बल्कि प्रशासन की हठधर्मिता के कारण वहां से जा रहे हैं। उन्होंने कहा, प्रशासन अपने अपराध पर चर्चा करने के बजाय मामले को दबाना चाहता है। मौनी अमावस्या की घटना को उन्होंने अपनी आत्मा पर चोट बताया और अंत में कहा कि इस पूरे विवाद में किसकी हार हुई और किसकी जीत, इसका फैसला अब समाज और सनातन धर्म की जनता करेगी। 11 दिनों के इस धरने के समापन और शंकराचार्य के प्रयागराज छोड़ने के फैसले ने धार्मिक और राजनीतिक गलियारों में एक नई बहस छेड़ दी है, जिसका असर आने वाले समय में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।