Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mukesh Kumari News: भिवानी की बेटी ने जापान में लहराया तिरंगा; 24 घंटे एशिया एवं ओशिनिया चैंपियनशिप ... Rohtak Crime News: मोखरा गांव में जमीन विवाद को लेकर किसान की पीट-पीटकर हत्या; महिला समेत 8 के खिलाफ... Fatehabad News: भाखड़ा नहर में कार गिरने से लापता युवक का शव बरामद; 10 किमी दूर डुमा वाले पुल के पास... Haryana Fuel Alert: पेट्रोल-डीजल की अवैध तस्करी पर हरियाणा सरकार सख्त; सीमावर्ती जिलों में चेक पोस्ट... Yamunanagar Crime: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद AI तस्वीरों से ब्लैकमेल; महिला से दुष्कर्म, आरोपी वि... Economic Policy Attack: उचाना में दुष्यंत चौटाला बोले- डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़े, यूरिया-डीएपी की किल्... Ebola Virus Alert: हरियाणा में इबोला का खतरा; स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट, जानें क्या हैं... Kasauli Gangrape Case: हिमाचल हाई कोर्ट का बड़ा एक्शन; भाजपा नेता मोहन लाल बड़ौली और रॉकी मित्तल केस ... Yamunanagar News: कीर्तन में जाने की बात कहकर घर से निकला था व्यक्ति; रेलवे ट्रैक पर मिला शव, इलाके ... Bhopal Cyber Crime: भोपाल में साइबर ठगों का बड़ा हमला; डॉक्टर और एम्स अधिकारी समेत 5 लोगों से लाखों क...

सुप्रीम कोर्ट ने कहा जालसाजी का यह नया तरीका

अल्पसंख्यक आरक्षण अपनाने की तरीके का फ्रॉड पकड़ा गया

  • जाट पूनिया से बौद्ध बनकर याचिका दी

  • हरियाणा सरकार को भी कारण बताओ नोटिस

  • पहले सामान्य श्रेणी तो अब अल्पसंख्यक कैसे

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को एक ऐसे मामले पर कड़ी आपत्ति जताई जिसमें उच्च जाति के हिंदू पृष्ठभूमि वाले एक व्यक्ति ने बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण का लाभ लेने की कोशिश की। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जयमाल्य बागची की पीठ ने इसे धोखाधड़ी का नया प्रकार करार दिया।

अदालत निखिल कुमार पूनिया नाम के एक व्यक्ति की याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसने अल्पसंख्यक श्रेणी के उम्मीदवार के आधार पर प्रवेश (एडमिशन) की मांग की थी। सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने याचिकाकर्ता से सीधा सवाल किया, आप पूनिया हैं? आप कौन से अल्पसंख्यक हैं?

मुझे अब यह दो टूक पूछने दें कि आप किस वर्ग के पूनिया हैं? इसके जवाब में याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि वह जाट पूनिया हैं। पीठ ने हैरानी जताते हुए पूछा, फिर अल्पसंख्यक कैसे? इस पर वकील ने दलील दी कि उनके मुवक्किल ने बौद्ध धर्म अपना लिया है और ऐसा करना उनका अधिकार है। वकील की इस दलील पर मुख्य न्यायाधीश ने टिप्पणी की, वाह! यह तो धोखाधड़ी का एक नया ही तरीका है।

न्यायालय ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए हरियाणा सरकार को निर्देश दिया कि वह अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र जारी करने के दिशा-निदेर्शों से अवगत कराए। कोर्ट ने विशेष रूप से यह स्पष्ट करने को कहा है कि क्या उच्च जाति के सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार केवल बौद्ध धर्म में परिवर्तन का दावा करके अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र प्राप्त करने के पात्र हो सकते हैं।

अदालत ने अपने आदेश में कहा, हरियाणा के मुख्य सचिव यह जानकारी दें कि अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र जारी करने की नियमावली क्या है? क्या किसी उच्च वर्ग के सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार के लिए यह स्वीकार्य है, जो समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से ऊपर आता हो, विशेष रूप से तब जब उसने पिछले आवेदन में खुद को सामान्य श्रेणी का घोषित किया हो और बाद में खुद को बौद्ध अल्पसंख्यक बताकर लाभ लेना चाहे।

सुप्रीम कोर्ट के इस रुख ने उन मामलों पर सवाल खड़े कर दिए हैं जहाँ आरक्षण का लाभ लेने के उद्देश्य से धर्म परिवर्तन को एक उपकरण के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। मामले की अगली सुनवाई में सरकार के जवाब पर सबकी नजर रहेगी।