Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CG Assembly News: स्काउट गाइड जंबूरी टेंडर विवाद ने पकड़ा तूल, विपक्ष ने उठाए भ्रष्टाचार के सवाल; सद... छत्तीसगढ़ के 73 लाख परिवारों की बल्ले-बल्ले! मुफ्त चावल के साथ चना-गुड़ पर साय सरकार का बड़ा फैसला; ... Chhattisgarh Assembly Session 2026: विधानसभा में गूंजा शराब घोटाला, भूपेश बघेल ने मांगी रिकवरी की जा... पॉश इलाके की कोठी में 'गंदा धंधा'! पुलिस की रेड में संचालिका और ग्राहक रंगे हाथों गिरफ्तार; हिरासत म... 15 साल का इंतजार और अब 'इंकलाब'! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए ... सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा 'एक्शन'! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अ... छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के स... Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त;... Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और स... भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग...

अंधविश्वास का खूनी खेल: दुकान की खुशहाली के नाम पर लुटे 13.82 लाख, तांत्रिक के चक्कर में लुट गया व्यापारी!

दुर्ग: अंधविश्वास का जाल ऐसा जाल है, जिसमें फंसकर इंसान अपना चैन और सुकून दोनों खो देता है. कई बार तो अंधविश्वास के चक्कर में पड़कर लोग अपना लाखों का नुकसान भी कर बैठते हैं. कुछ ऐसा ही हुआ है छावनी थाना इलाके में, यहां अंधविश्वास के चक्कर में पड़कर दुकानदार ने अपने जीवनभर की कमाई गांव दी. ठग ने बड़े ही आराम से दुकानदार के माल पर हाथ साफ कर दिया. दुकानदार को जबतक अपने ठगे या कहें लुटे जाने का पता चलता, तबतक ठग नकदी और गहने लेकर मौके से नौ दो ग्याहर हो चुका था. पीड़ित अब थाने के चक्कर काट रहा है ताकि उसका पैसा और ज्वेलरी दोनों वापस मिल जाएं.

अंधविश्वास के चक्कर में फंसकर गंवाए 13 लाख 82 हजार

दरअसल फरियादी संजय अठावनी जो दुर्ग के सदानी नगर सिंधी कॉलोनी के रहने वाले हैं, उनकी स्टेशन रोड दुर्ग, धमधा नाका में सायकल स्टोर है. सायकल स्टोर से अच्छा खासा आय परिवार को हो जाता है. करीब 15 दिन पहले दो अंजान लोग उनकी दुकान पर पहुंचे. दोनों लोगों ने सायकल लेने के बहाने उनसे बातचीत शुरू की. बातचीत के दौरान दोनों लोगों ने दुकानदार संजय अठावनी का मोबाइल नंबर ले लिया. नंबर लेने वाले ने कहा कि उसका नाम राजू है, और वह उनके संपर्क में आगे भी रहेगा.

पूजा के नाम पर नकदी और गहने लेकर ठग हुए फरार

2 से 3 दिन के बाद नंबर लेने वाले शख्स ने सायकल दुकानदार संजय अठावनी को फोन किया. फोन पर आरोपी ने कहा कि आपकी मां की तबीयत खराब रहती है, इस बात की मुझे जानकारी हुई. मैं पूजा पाठ के जरिए उनकी तबीयत को ठीक कर सकता हूं. दुकानदार की मां की तबीयत हमेशा खराब रहती है, ये सोचकर दुकानदार ने पूजा पाठ के जरिए इलाज कराने की बात सोची.

छावनी पुलिस थाने में दर्ज हुई शिकायत

16 जनवरी 2026 को आरोपी ने प्रार्थी को पावर हाउस फल मार्केट के पास इलाज के नाम पर बुलाया. वहां एक महिला के साथ मिलकर देवी पूजा के नाम पर नारियल और 1100 रुपये दुकानदार से लिए. इसके बाद आरोपियों ने दावा किया कि मां को पूरी तरह ठीक करने के लिए घर के मंदिर में मां के पहने हुए सोने के आभूषण और चार लाख रुपये रखने होंगे. अगर वो ऐसा करते हैं तो इलाज सफल होगा, तबीयत में भी सुधार होगी. 20 जनवरी को रेलवे स्टेशन पावर हाउस भिलाई के पास प्रार्थी से चार सोने के कंगन (करीब 60 ग्राम, अनुमानित कीमत 5 लाख) और 8,82,300 नकद ले लिए गए. आरोपी शाम को घर आकर पूजा करने की बात कहकर फरार हो गए.

आरोपी दुकानदार को जब अपने ठगे जाने का अहसास हुआ तब उसने ठगों को फोन लगाया, लेकिन फोन नंबर बंद मिला. छावनी पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पीड़ित दुकानदार से कुल 13,82,300 रुपये की ठगी की है.