Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच संपन्न हुआ मत... दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: खराब मौसम से प्रभावित गेहूं की भी होगी सरकारी खरीद, सिकुड़े और टूटे दानो... Guna Crime: गुना में पिता के दोस्त की शर्मनाक करतूत, मासूमों से अश्लील हरकत कर बनाया वीडियो; पुलिस न... Allahabad High Court: मदरसों की जांच पर NHRC की कार्यशैली से 'स्तब्ध' हुआ हाई कोर्ट; मॉब लिंचिंग का ... PM Modi in Hardoi: 'गंगा एक्सप्रेसवे यूपी की नई लाइफलाइन', हरदोई में बरसे पीएम मोदी— बोले, सपा-कांग्... Jabalpur Crime: 'शादी डॉट कॉम' पर जिसे समझा जीवनसाथी, वो निकला शातिर ब्लैकमेलर; फर्जी DSP बनकर 5 साल... Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में बकरी चोरी के आरोप में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, रिटायर्ड कृषि अ... Vande Bharat Extension: जम्मू से श्रीनगर का सफर अब और आसान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 30 अप्रैल को द... West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच 'दीदी' या 'दा... Unnao Road Accident: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, मुंडन संस्कार से लौट रही बोलेरो और डंपर की टक्कर मे...

पॉश इलाके की कोठी में ‘गंदा धंधा’! पुलिस की रेड में संचालिका और ग्राहक रंगे हाथों गिरफ्तार; हिरासत में 8 महिलाएं, इलाके में मचा हड़कंप

दुर्ग : दुर्ग जिले के स्मृति नगर थाना क्षेत्र में एक बार फिर देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है. इस बार पुलिस ने मकान के अंदर चोरी छिपे चलाए जा रहे रैकेट का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस मामले में मकान की संचालिका और ग्राहक को गिरफ्तार किया है. जबकि मौके से 8 महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि 10 मार्च को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नेहरू नगर के विद्या विहार कॉलोनी स्थित मकान नंबर 146/8 में महिलाओं को बुलाकर उनसे देह व्यापार कराया जा रहा है. सूचना मिलते ही महिला रक्षा टीम और स्मृति नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंची और रेड की कार्रवाई की.

मौके से क्या-क्या मिला ?

पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल, 12 मोबाइल फोन, नकद 5500 रुपए और देह व्यापार में इस्तेमाल होने वाली आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है.आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम 1956 के तहत स्मृति नगर थाना में अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

आम लोगों से पुलिस की अपील

वहीं सीएसपी ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास किसी भी प्रकार की अवैध या अनैतिक गतिविधि संचालित हो रही हो तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की जा सके.

पहले भी हो चुका है भंडाफोड़

आपको बता दें कि मोहन नगर थाना क्षेत्र के जयंती नगर इलाके में भी एक मकान में लंबे समय से रैकेट संचालित किया जा रहा था, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए मौके से तीन लोगों को अरेस्ट किया था.वहीं भिलाई के ही छाया लॉज और जूनवानी के होटल में भी इसी तरह की गतिविधियां सामने आई थी.