Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
फाउची के पूर्व सलाहकार ने ईमेल छिपाये थे रूसी हस्तक्षेप से विद्रोह की हालत नियंत्रित हिजबुल्लाह और राष्ट्रपति के बीच तनाव पनामा पर चीनी हस्तक्षेप का कूटनीतिक विरोध यूक्रेन ने रूस के तेल रिफाइनरी पर किया ड्रोन हमला झूठा प्रचार किसके फायदे में Bastar News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, वीडियो वायरल होने के बाद आरोप... Indore Politics: कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा इंदौर-1 निधि जुटाने में फिसड्डी! संगठन ने मांगा हिसाब,... Sheopur News: श्योपुर में नगरपालिका अध्यक्ष रेणु गर्ग के साथ धक्का-मुक्की, विधानसभा अध्यक्ष के सामने... MP News: बीच रास्ते में रुका सीएम मोहन यादव का काफिला, पुलिस अधिकारी की 'इस' हरकत पर भड़के मुख्यमंत्...

HCS अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! इंटरव्यू की डेटशीट जारी, जानें इस महीने किस तारीख से शुरू होगा आपका साक्षात्कार

चंडीगढ़: हरियाणा लोकसेवा आयोग (एचपीएससी) ने दो साल बाद एचसीएस (हरियाणा सिविल सेवा) व एलाइड सर्विस की भर्ती परीक्षा का शेड्यूल घोषित किया है। है। 26 अप्रैल को प्रारंभिक परीक्षा व 27 से 29 जून तक तीन दिन मुख्य परीक्षा चलेगी। उसके बाद अगस्त-सितंबर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। इसके लिए जल्द विज्ञापन जारी होगा। भर्ती परीक्षा में 150 से ज्यादा पद हो सकते हैं।

इस बार परीक्षा के लिए नया पैटर्न लागू किया गया है। प्रारंभिक परीक्षा का पेपर 400 अंक का होगा। इसमें दो पेपर शामिल होंगे। एक जनरल स्टडीज व दूसरा सिविल सर्विस एप्टीट्यूड टेस्ट। मुख्य परीक्षा 600 अंकों की होगी, जिसमें सामान्य अध्ययन के चार पेपर और एक हिंदी व दूसरा अंग्रेजी का पेपर होगा। पेपर हिंदी व अंग्रेजी दोनों ही भाषा में तैयार की जाएगी। भाषा व साहित्य के पेपर छोड़ बाकी सभी परीक्षाओं को हिंदी व अंग्रेजी में देने का विकल्प भी होगा।

प्रत्येक परीक्षा की अवधि तीन घंटे और अंक 100 तय होंगे। ऐसे में युवाओं को नए पैटर्न के अनुसार ही तैयारी करनी होगी। इंटरव्यू 75 अंक का होगा। पुराने पैटर्न में प्रारंभिक परीक्षा में 100-100 अंकों के दो पेपर जनरल स्टडीज और एप्टीट्यूड टेस्ट के थे। मुख्य परीक्षा में चार पेपर थे, जिसमें इंग्लिश और हिंदी 100-100 अंक के और जनरल स्टडीज व आप्शनल सब्जेक्ट 200-200 अंक के होते थे।