Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं..." पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का छलका दर्द, 'आम आदमी' को दि... LPG सिलेंडर पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं! केंद्र सरकार सख्त, राज्यों को दिया 'कंट्रोल' का आदेश UAE का 'उधार' बना पाकिस्तान के लिए आफत! दुबई ने दिया 17 अप्रैल तक का समय—"पूरा पैसा वापस करो" अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' से जुड़ा ‘विवान’ का खास कनेक्शन! सेंसर से क्लियर हुआ टीजर, जल्द मचेगा धमा... Walking Tips: लंबी उम्र चाहिए तो रोज इतने कदम चलना है जरूरी, साइंस ने बताया पैदल चलने का सही आंकड़ा Vastu Tips: क्या आपके ड्राइंग रूम का फर्नीचर रोक रहा है आपकी तरक्की? जानें सजाने का सही तरीका और दिश... प्रयागराज का नामी डॉक्टर बना 'हैवान'! इलाज के दौरान छात्रा से बैड टच और कपड़े उतरवाने का आरोप; डॉ. क... ग्लोबल टेंशन में भारत का मास्टरस्ट्रोक! इंडस्ट्रीज के लिए 2.5 लाख करोड़ का महा-पैकेज, चीन की बढ़ेगी ... IPL 2026: जीत के बाद भी अभिषेक शर्मा को लगा बड़ा झटका! खाते में आएंगे सिर्फ ₹5.62 लाख, जानें क्यों क... Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी का तांडव! तेज हवाओं से थमी रफ्तार; जानें UP सम...

दिल्ली की वर्दी और झज्जर का आईकार्ड! टैक्सी ड्राइवर बना ‘फर्जी पुलिसवाला’, रौब दिखाने के चक्कर में ऐसे चढ़ा असली पुलिस के हत्थे

गुड़गांव: टोल टैक्स बचाने, होटल में ठहरने, व रौब जमाने के लिए बने फर्जी पुलिस अधिकारी को यहां पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से उप-निरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) पद की एक पुलिस की वर्दी, एसपीओ पद का फर्जी पहचान पत्र, एक पैन कार्ड व एक आधार कार्ड बरामद किया है।

जानकारी अनुसार 17 जनवरी शनिवार को शुभम होटल के मैनेजर की ओर से सिविल लाइन पुलिस थाना में एक शिकायत दी गई थी। शिकायत में कहा गया कि एक व्यक्ति हरियाणा पुलिस के उप-निरीक्षक (एसआई) की वर्दी पहनकर होटल के रिसेप्शन पर आया और ठहरने के लिए कमरा लिया। होटल स्टाफ द्वारा पहचान-पत्र मांगे जाने पर उस व्यक्ति ने आधार कार्ड दिखाया। कुछ समय बाद वह दोबारा होटल में आया और कमरे के संबंध में अनावश्यक पूछताछ करने लगा। जिससे उस पर शक हुआ। मैनेजर द्वारा पूछताछ करने पर वह व्यक्ति घबरा गया और उसने भागने का प्रयास किया। होटल स्टाफ की सहायता से उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और फर्जी पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार किया।

आरोपी की पहचान मुकेश कुमार (34) निवासी जिला झज्जर के रूप के हुई है। आरोपी खाटू (राजस्थान) में किराए पर ई-रिक्शा चलाता है। झज्जर से खाटू उसका आना-जाना रहता है। इस दौरान इसे बार-बार टोल टैक्स देना पड़ता था। टोल टैक्स से बचने एवं आमजन में पुलिस अधिकारी का झूठा प्रभाव दिखाने के लिए उसने झज्जर में किसी व्यक्ति से 500 रुपये में एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) का एक आई कार्ड बनवाया। झड़ौदा कलां दिल्ली से उसने 2200 रुपयों में हरियाणा पुलिस के उप-निरीक्षक की पुलिस वर्दी सिलवाई। रविवार को आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया गया।