Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UAE का 'उधार' बना पाकिस्तान के लिए आफत! दुबई ने दिया 17 अप्रैल तक का समय—"पूरा पैसा वापस करो" अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' से जुड़ा ‘विवान’ का खास कनेक्शन! सेंसर से क्लियर हुआ टीजर, जल्द मचेगा धमा... Walking Tips: लंबी उम्र चाहिए तो रोज इतने कदम चलना है जरूरी, साइंस ने बताया पैदल चलने का सही आंकड़ा Vastu Tips: क्या आपके ड्राइंग रूम का फर्नीचर रोक रहा है आपकी तरक्की? जानें सजाने का सही तरीका और दिश... प्रयागराज का नामी डॉक्टर बना 'हैवान'! इलाज के दौरान छात्रा से बैड टच और कपड़े उतरवाने का आरोप; डॉ. क... ग्लोबल टेंशन में भारत का मास्टरस्ट्रोक! इंडस्ट्रीज के लिए 2.5 लाख करोड़ का महा-पैकेज, चीन की बढ़ेगी ... IPL 2026: जीत के बाद भी अभिषेक शर्मा को लगा बड़ा झटका! खाते में आएंगे सिर्फ ₹5.62 लाख, जानें क्यों क... Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी का तांडव! तेज हवाओं से थमी रफ्तार; जानें UP सम... किमची से नैनोप्लास्टिक्स हटाने का पता चला एसआईआर की गड़बड़ियों की आंच अब न्यायिक अफसरों पर

Gurugram BJP Update: 25 जनवरी को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का गुड़गांव दौरा, ‘मन की बात’ कार्यक्रम में होंगे शामिल; तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता

गुड़गांव: साल 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण 25 जनवरी को होना है। इस कार्यक्रम को सुनने के लिए गुड़गांव के भोंडसी क्षेत्र के अंतर्गत मारुति कुंज में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडोली स्वयं मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचेंगे। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र तंवर ने बताया कि इस कार्यक्रम में किसान मोर्चा के हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

धर्मेंद्र तंवर ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पं मोहन लाल बडोली इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर शामिल होंगे। इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को तैयारियों को लेकर जिम्मेदारी भी सौंपी गई। कार्यकर्ताओं ने बैठक में आश्वस्त किया कि 25 जनवरी को गुड़गांव में होने वाला यह कार्यक्रम बड़े स्तर पर होगा और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वह पूरी जी जान से जुट गए हैं। धर्मेंद्र तंवर ने कहा कि साल 2026 का यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रथम मन की बात कार्यक्रम है। जिसके आयोजन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी गुरुग्राम महानगर किसान मोर्चा को मिली है। इसलिए हमें इस आयोजन को सफल एवं भव्य बनाना है।