Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं..." पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का छलका दर्द, 'आम आदमी' को दि... LPG सिलेंडर पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं! केंद्र सरकार सख्त, राज्यों को दिया 'कंट्रोल' का आदेश UAE का 'उधार' बना पाकिस्तान के लिए आफत! दुबई ने दिया 17 अप्रैल तक का समय—"पूरा पैसा वापस करो" अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' से जुड़ा ‘विवान’ का खास कनेक्शन! सेंसर से क्लियर हुआ टीजर, जल्द मचेगा धमा... Walking Tips: लंबी उम्र चाहिए तो रोज इतने कदम चलना है जरूरी, साइंस ने बताया पैदल चलने का सही आंकड़ा Vastu Tips: क्या आपके ड्राइंग रूम का फर्नीचर रोक रहा है आपकी तरक्की? जानें सजाने का सही तरीका और दिश... प्रयागराज का नामी डॉक्टर बना 'हैवान'! इलाज के दौरान छात्रा से बैड टच और कपड़े उतरवाने का आरोप; डॉ. क... ग्लोबल टेंशन में भारत का मास्टरस्ट्रोक! इंडस्ट्रीज के लिए 2.5 लाख करोड़ का महा-पैकेज, चीन की बढ़ेगी ... IPL 2026: जीत के बाद भी अभिषेक शर्मा को लगा बड़ा झटका! खाते में आएंगे सिर्फ ₹5.62 लाख, जानें क्यों क... Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी का तांडव! तेज हवाओं से थमी रफ्तार; जानें UP सम...

School Attendance Update: कड़ाके की ठंड का स्कूलों पर असर, समय बदला पर 90 फीसदी बच्चे रहे नदारद; अभिभावक बोले- ‘खतरा है भारी

गुरदासपुर: पिछले कुछ दिनों से गुरदासपुर जिले समेत समूह क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण शीत लहर का प्रभाव लगातार बना हुआ है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड को देखते हुए पंजाब सरकार द्वारा स्कूलों का समय तबदील करके सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कर दिया गया है, पर इसके बावजूद सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों में आज बच्चों की हाजिरी सामान्य से काफी कम रही।

आज ज्यादातर स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति 10 फीसदी से भी कम दर्ज की गई, जबकि स्कूल खुलने के बाद पिछले दो दिनों से भी बच्चों की हाजिरी नाममात्र ही रही है। अध्यापकों के मुताबिक मौसम की मार के चलते बहुत से अभिभावक अभी भी अपने बच्चों को स्कूल भेजने से परहेज कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि गुरदासपुर क्षेत्र में दिन का तापमान 12 से 13 डिग्री सैल्सियस के दरमियान दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान 3 डिग्री सैल्सियस के करीब रहा। इसके साथ ही शीत लहर और घनी धुंध ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है।

खास तौर पर धुंध के कारण यातायात प्रभावित हुआ है और वायु गुणवत्ता सूचकांक में भी गिरावट दर्ज की गई है। सूरज के दर्शन न होने और अत्यधिक ठंड के कारण लोग सिर्फ बहुत जरूरी कामों के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं, जिससे दैनिक जीवन और कामकाज पर बड़ा असर पड़ा है। कई स्कूलों का दौरा करने के दौरान अध्यापकों ने बताया कि जब तक मौसम साफ नहीं होता, तब तक हालात इसी तरह बने रहने की संभावना है और सर्दी के इस दौर में बच्चों की उपस्थिति में वृद्धि होना मुश्किल दिख रहा है।