Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं..." पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का छलका दर्द, 'आम आदमी' को दि... LPG सिलेंडर पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं! केंद्र सरकार सख्त, राज्यों को दिया 'कंट्रोल' का आदेश UAE का 'उधार' बना पाकिस्तान के लिए आफत! दुबई ने दिया 17 अप्रैल तक का समय—"पूरा पैसा वापस करो" अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' से जुड़ा ‘विवान’ का खास कनेक्शन! सेंसर से क्लियर हुआ टीजर, जल्द मचेगा धमा... Walking Tips: लंबी उम्र चाहिए तो रोज इतने कदम चलना है जरूरी, साइंस ने बताया पैदल चलने का सही आंकड़ा Vastu Tips: क्या आपके ड्राइंग रूम का फर्नीचर रोक रहा है आपकी तरक्की? जानें सजाने का सही तरीका और दिश... प्रयागराज का नामी डॉक्टर बना 'हैवान'! इलाज के दौरान छात्रा से बैड टच और कपड़े उतरवाने का आरोप; डॉ. क... ग्लोबल टेंशन में भारत का मास्टरस्ट्रोक! इंडस्ट्रीज के लिए 2.5 लाख करोड़ का महा-पैकेज, चीन की बढ़ेगी ... IPL 2026: जीत के बाद भी अभिषेक शर्मा को लगा बड़ा झटका! खाते में आएंगे सिर्फ ₹5.62 लाख, जानें क्यों क... Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी का तांडव! तेज हवाओं से थमी रफ्तार; जानें UP सम...

National Highway Accident: घने कोहरे के कारण नेशनल हाइवे पर भीषण भिड़ंत, एक के बाद एक टकराए 16 वाहन; सभी यात्री सुरक्षित

करनाल: हरियाणा के करनाल जिले में बुधवार सुबह नेशनल हाइवे पर घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हुआ। मधुवन से बसताडा टोल प्लाजा के बीच अलग-अलग स्थानों पर कुल 15 से 16 वाहन एक-दूसरे से टकरा गए, जिससे हाइवे पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस के अनुसार हादसा सुबह के समय हुआ जब इलाके में अत्यधिक घना कोहरा छाया हुआ था और दृश्यता लगभग शून्य हो गई थी। इसी कारण वाहन चालकों को आगे का टास्ता स्पष्ट नजर नहीं आया और एक के बाद एक कई वाहन आपस में भिड़ते चले गए।

थाना मधुवन के प्रभारी निरीक्षक गौरव पूनिया ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि नेशनल हाइवे पर तीन-चार अलग-अलग स्थानों पर वाहन टकराए हैं। प्रारंभिक जांच में पुष्टि हुई है कि सभी दुर्घटनाएं घने कोहरे के कारण हुई हैं। हादसे में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाकर इलाज कराया गया। हादसे के बाद हाइवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने हाइड्रा की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर ट्रैफिक को सुचारू किया। वाहनों को सर्विस लेन से निकालकर यातायात बहाल किया गया।

एक प्रभावित वाहन चालक विलाल ने बताया कि वे यमुनानगर से दिल्ली जा दहे थे। जैसे ही वे नेशनल हाइवे पर पहुंचे, कोहरा इतना घना था कि कुछ कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। अचानक सामने एक बस ने ब्रेक लगाए और उसके पीछे चल रहे वाहन एक के बाद एक टकराते चले गए। उन्होंने कहा कि छोटे-बड़े वाहन मिलाकर करीव एक दर्जन से अधिक गाड़ियां इस हादसे में शामिल हुई।