Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
खैरागढ़ में नवविवाहिता आत्महत्या कांड: दहेज में बाइक-पैसे की मांग और पढ़ाई छुड़ाने वाला पति गिरफ्तार बीजापुर में भारी बारिश से उफान पर चिंतावागु नदी: नगर सेना ने बोट से सुरक्षित पार कराई नदी, मरीजों को... कोरबा के देवपहरी वाटरफॉल में रातभर चट्टान पर फंसे रहे 3 दोस्त: 15 घंटे बाद SDRF ने बोट और रस्सी से क... शिक्षक (कृषि) भर्ती में B.Ed. अनिवार्य: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज की योग्यता में छूट की मांग, 65 अ... नवा रायपुर सेक्टर-12 में बनेगी 120 करोड़ की आवासीय परियोजना: 29 एकड़ में तैयार होंगे 348 HIG और MIG ... रायपुर में ई-बसों के नए रूट पर फैसला: स्कूल-अस्पताल भी जुड़ेंगे; PMAY आवासों के लिए 30 सितंबर की डेड... छत्तीसगढ़ में ड्रॉपआउट बच्चों के लिए 'लइका चिन्हारी' ऐप: घर-घर डिजिटल सर्वे से स्कूलों में दोबारा मि... रायपुर में SBI बैंक मैनेजर से ₹5 लाख की साइबर ठगी: ₹2 करोड़ FD का झांसा देकर फर्जी ईमेल से कराया RTG... भोपाल से चलने वाली बसों में मनमाना किराया: त्योहार पर ट्रेनों में जगह नहीं, ट्रैवल्स कंपनियों ने ₹40... MP में 3.5 लाख NGO, ट्रस्ट और सोसायटियों पर शिकंजा: अब ऑनलाइन होगी कामकाज और ऑडिट की निगरानी, फर्जी ...

खगड़िया में खूनी इश्क: साढू के साथ मिलकर पत्नी ने रची साजिश, ससुराल आए पति की गोली मारकर हत्या

बिहार के खगड़िया जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके के जंगली टोला में आज एक सनसनीखेज वारदात हुई है. यहां महज पांच दिन पहले पहली बार ससुराल आए एक दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बदमाशों ने 22 साल के युवक टोनिश यादव को नजदीक से एक गोली कनपटी में मारी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई है. वहीं मृतक के परिजनों की माने तो मृतक की पत्नी का उसके बहनोई से अवैध संबंध था, जिसके विरोध में पत्नी ने अपने बहनोई और मायके के अन्य लोगों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कराई है.

वहीं घटना के संबंध में बताया जाता है कि लगभग एक माह पूर्व बेगूसराय के डंडारी के रहने वाले मृतक युवक की शादी मुफ्फसिल थाना इलाके के जंगली टोला में हुई थी. शादी के बाद पहली बार पांच दिन पहले वह अपने ससुराल आया था. मृतक के परिजन ने बताया कि मृतक की पत्नी का उसके बहनोई के साथ अवैध संबंध था, जिसके विरोध में मृतक की पत्नी और ससुराल वालों ने मिलकर युवक की हत्या की है.

युवक की गोली मारकर हत्या

मृतक युवक बेगूसराय जिले के डंडारी का रहने वाला था. घटना के बाद आसपास के लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर डेड बॉडी को कब्जे में ले लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी. वहीं मुफ्फसिल थाना प्रभारी संगीता कुमारी ने बताया कि ससुराल में एक युवक की गोली मारकर हत्या हुई है. मृतक की पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. हत्या की घटना में ससुराल वालों का हाथ होने की आशंका है.

पुलिस कर रही जांच

हालांकि, अभी ज्यादा कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस आसपास के लोगों और परिवार वालों से घटना के संबंध में पूछताछ कर हर पहलू की जांच कर रही है. हत्या की घटना में जो भी लोग संलिप्त होंगे वो जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे.घटना की सच्चाई का पता पुलिस टीम की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चल पाएगी. वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई है.