Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ramgarh Mine Accident: बंद खदान में 4 लोगों की मौत पर गरमाई सियासत; बाबूलाल मरांडी ने सीसीएल की लापर... World Blood Donor Day: रक्तदान को 'उत्सव' की तरह मना रहे युवा; हजारीबाग से गोड्डा तक रक्तदान शिविरों... Ranchi Traffic News: रांची में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी; 5 महीने में कटे 33 करोड़ के चालान, बिना हेल... Sutlej River Firozpur: सतलुज दरिया में बढ़ता जलस्तर बढ़ा रहा चिंता; फिरोजपुर के तटीय गांवों पर मंडराया... Gurdaspur News: डेरा बाबा नानक के गुरुद्वारा श्री टाहली साहिब के बाथरूम में मिला प्रवासी मजदूर का शव... Jalandhar Man Died in Greece: ग्रीस में बड़ा हादसा; बाठ कलां के तिलक राज लल्ली की खाई में गिरने से मौ... Ludhiana Road Scam: सड़क निर्माण में बड़ा घोटाला; पार्षद ने इंच-टेप लेकर पकड़ी घटिया मटीरियल की धांधली Ludhiana Land Fraud: जमीन बेचने के नाम पर 40 लाख की धोखाधड़ी; दो आरोपियों पर मामला दर्ज Ludhiana Crime News: नशा तस्करी पर पुलिस का प्रहार; 250 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार Kharar Murder Case: गांव बडाली में प्रवासी युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या; इलाके में फैली सनसनी

सड़क पर शव रख किन्नरों का बवाल: सागर में मर्डर या सुसाइड? जबरन गोमांस खिलाने के आरोपों ने बढ़ाई पुलिस की मुश्किलें

मध्य प्रदेश के सागर में एक किन्नर ने आत्महत्या कर ली. आरोप है कि जबरन धर्म परिवर्तन और गौमांस सेवन के दबाव से परेशान होकर किन्नर ने अपनी जान दे दी. इस घटना के बाद हिंदू संगठनों और किन्नर समाज के लोगों ने सागर के मोतीनगर थाने पहुंचकर पुलिस से मामला दर्ज करने की मांग की. हिंदू संगठनों का आरोप है कि किन्नर समाज से मिलने वाले दान की राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है.उनका कहना है कि दान के पैसों से धार्मिक गतिविधियों के नाम पर मस्जिद निर्माण और पशु खरीद जैसी बातें सामने आ रही हैं.

संगठनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. इस घटना को लेकर किन्नर समाज में भी भारी आक्रोश है. सागर जिले की किन्नर रानी ठाकुर ने किन्नर गुरु किरण नायक उर्फ कलीम खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने बताया कि किन्नर समाज के भीतर लंबे समय से अत्याचार और दबाव की स्थिति बनी हुई थी, जिससे मानसिक रूप से परेशान होकर उनके एक साथी की जान चली गई.

पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप

रानी ठाकुर के मुताबिक इस संबंध में पहले भी पुलिस को जानकारी दी गई थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. उनका कहना है कि पुलिस की लापरवाही के कारण ही उनके साथी की मौत सागर संभाग के टीकमगढ़ क्षेत्र में हो गई. उन्होंने आगे बताया कि उन्हें फोन कॉल के जरिए इस घटना की जानकारी मिली और बाद में कुछ वीडियो भी सामने आए. इन वीडियो को देखकर उन्हें यह विश्वास नहीं हो रहा है कि यह आत्महत्या का मामला है. उनका कहना है कि उनका साथी मानसिक रूप से इतना कमजोर नहीं था कि वह खुदकुशी कर ले, क्योंकि पूरा किन्नर समाज उसके साथ खड़ा था.

‘जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव’

रानी ठाकुर ने आशंका जताई कि मृतक पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा था और मुमकिन है कि इसी वजह से उसके साथ मारपीट या किसी अन्य तरह की हिंसा हुई हो. उनका दावा है कि यह मामला आत्महत्या से ज्यादा हत्या की ओर इशारा करता है और इसकी गहन जांच होनी चाहिए. मोतीनगर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू करने की बात कही है. वहीं, किन्नर समाज और हिंदू संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे.