Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bilaspur HC News: निचली अदालत के फैसले पर हाई कोर्ट की मुहर, लेकिन सजा में किया आंशिक बदलाव; जानें प... होली पर नहीं होगी कन्फर्म टिकट की टेंशन! रेलवे ने दी बड़ी सौगात, इन रूटों पर चलेगी स्पेशल ट्रेन; चेक... Weather Update: समय से पहले तपने लगा शहर, गर्मी से राहत के लिए कूलर और एसी मार्केट में उमड़ी भीड़ Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वप्नदृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि पर पूरे प्रदेश में द... Farmer News: अब धान नहीं, दलहन-तिलहन से बढ़ रही किसानों की आय; खेती के बदलते पैटर्न से हुआ बड़ा फायदा अब बच नहीं पाएंगे बदमाश! फिर से खुली शहर की 'थर्ड आई', DMF फंड से कैमरों की मरम्मत का काम पूरा CG Board: परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर, बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए मंजूर हुए 2 नए केंद्र; तैयारी हु... अंबिकापुर में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: ऑटो बिजनेस के नाम पर चल रहा था काला खेल, पुलिस र... कोरबा में ये क्या हो रहा? एक ही दिन में तीन बड़ी वारदातें, 2 छात्राओं और एक युवक की मौत से मचा हड़कंप खौफनाक मंजर! हक के लिए अंगारों पर चले अभ्यर्थी, पुलिस ने वाटर कैनन से रोका और भेजा जेल; जानें पूरी ख...

SC/ST एक्ट दर्ज होने पर व्यक्ति की मौत, परिजनों ने शव रखकर किया रोड जाम, पुलिस पर भी आरोप

होडल  : पलवल जिले के होडल क्षेत्र के गांव बनचारी में कुछ दिन पहले हुए चोरी के एक मामले से जुड़ा विवाद अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। बाल्मीकी समाज से जुड़े एक नाबालिग बच्चे पर चोरी का आरोप लगने के बाद ब्राह्मण परिवार के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया था।

इसी मामले से कथित रूप से उत्पन्न तनाव के बीच ब्राह्मण समाज से जुड़े 59 वर्षीय राजेंद्र की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने शव को गांव में रोड पर रखकर जोरदार प्रदर्शन किया।

परिजनों का आरोप है कि SC/ST एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे और लगातार पुलिस दबाव के कारण परिवार मानसिक तनाव में था, जिसके चलते राजेंद्र की तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि शिकायतकर्ता जितेंद्र चंदेलिया के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाए तथा कथित झूठे मुकदमे को रद्द किया जाए।

युवक पर घर में घुसने का आरोप

गांव के पूर्व सरपंच पूर्व सरपंच ने बताया कि कुछ दिन पहले बाल्मीकी समाज के 3 युवक गांव में घूम रहे थे, जिनमें से एक रात के समय एक ब्राह्मण परिवार के घर में घुस गया था। शोर सुनकर घरवालों ने बच्चे को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था।

समझौते के नाम पैसे मांगने का आरोप

पूर्व सरपंच ने बताया कि इसके बाद परिवार पर एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया, जिससे विवाद लगातार बढ़ता चला गया। आरोप यह भी लगाया गया कि समझौते के नाम पर मृतक के परिवार से 40 लाख रुपये की मांग की गई थी, जिससे परिवार दहशत में था। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और डीएसपी साहिल ने परिजनों से बातचीत की।

पुलिस के आश्वासन पर परिजनों का धरना खत्म

डीएसपी साहिल ने बताया कि पुलिस ने परिजनों से प्रर्दशन खत्म करने का अनुरोध किया। परिजनों के साथ सहमति बनी कि शिकायत के आधार पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा और निष्पक्ष जांच की जाएगी। इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए सहमत हुए और शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।