Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

इस वजह से साहा चौक को मिली जाम से मुक्ति, अब नहीं थमेगा पहिया

बराड़ा : अंबाला-जगाधरी नेशनल हाईवे पर स्थित साहा चौक, जो कभी वाहन चालकों के लिए सिरदर्द बना रहता था, अब वहां यातायात सुगम हो गया है। साहा ट्रैफिक इंचार्ज ए.एस.आई. अजय कुमार ने बताया  कि साहा चौक एक बेहद व्यस्त चौराहा है।

बताया जा रहा है कि यहां भारी वाहनों और स्कूली बसों का दबाव हमेशा रहता था। चौक बड़ा होने की वजह से बड़े वाहनों को मुड़ने में दिक्कत आती थी, जिससे पीछे लंबा जाम लग जाता था। अब चौक छोटा होने से गाड़ियों को मुड़ने के लिए पर्याप्त जगह मिल रही है। इस छोटे से बदलाव का असर अब सड़कों पर साफ दिखने लगा है। पीक ऑवर्स में भी अब यहां गाड़ियां रेंगती नहीं, बल्कि अपनी रफ्तार से चलती नज़र आती हैं।

वहीं स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने भी इस पहल की सराहना की है। लोगों का कहना है कि अब न केवल समय की बचत हो रही है, बल्कि भारी जाम से होने वाली मानसिक परेशानी भी खत्म हुई है। वहीं ट्रैफिक पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे लेन ड्राइविंग का पालन करें ताकि सफर और भी सुरक्षित और सुगम बना रहे।