Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें आज के ताजा रेट बंगा में फायरिंग से फैली सनसनी: मोहल्ले में चल रहे कार्यक्रम के दौरान चली गोली, महिला सहित दो घायल काहनूवान में बड़ी चोरी: पशु फार्म के चौकीदार को बंधक बनाकर चोर ले उड़े कीमती गायें और सामान Punjab Holiday: 31 जुलाई 2026 को सरकारी दफ्तर और स्कूल रहेंगे बंद, जानिए पूरी जानकारी नंद किशोर गोयनका का निधन: डॉ. सुभाष चंद्रा के पिता ने 96 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस Yamunanagar Crime News: हरप्रीत कौर की मौत मामले में पति सहित चार पर केस दर्ज, मायके वालों ने लगाए द... Hisar News: लिफ्ट में फंसकर धड़ से अलग हुआ युवक का सिर, CCTV फुटेज देख दंग रह गए परिजन Haryana News: भोपाल सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री कार्यालय में स्पेशल ऑफिसर नियुक्त चंडीगढ़ बैंक घोटाला: 657 करोड़ की धोखाधड़ी में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड बना ब्रांच मैनेजर भिवानी मनीषा मर्डर केस: पिता की CBI टीम से होगी अहम मुलाकात, न्याय न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी

दुमका में सोहराय मिलन समारोह: ढोल-मांदर की थाप पर आदिवासियों संग झूमे विदेशी मेहमान

दुमका: सारजोम बेड़ा फुटबॉल क्लब की ओर से बुधवार को दुमका में सोहराय मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें स्थानीय आदिवासियों के साथ-साथ विदेशी मेहमान भी शामिल हुए. इस दौरान विदेशी मेहमानों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया.

दरअसल, सोहराय पर्व के अंतिम दिन जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. चहुंओर हर्ष और उल्लास का माहौल है. इसी क्रम में साजोम बेड़ा फुटबॉल क्लब की ओर से सोहराय मिलन समारोह का आयोजन किया गया है. समारोह में नॉर्वे के मेहमान शामिल हुए. ढोल-मांदर की थाप पर स्थानीय आदिवासी महिलाओं और पुरुषों के साथ विदेशी मेहमानों ने पारंपरिक नृत्य किया. निजी कार्य से दुमका आए नॉर्वे की महिलाएं और पुरुष कार्यक्रम के दौरान परंपरागत परिधान में नजर आएं. यह लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा.

समारोह में शामिल होकर आनंदित हुए विदेशी

इस दौरान विदेशी मेहमानों ने दुमका के आदिवासियों की इस परंपरा और सोहराय पर्व की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है जब हमें इस तरह का अवसर मिला है. हम लोगों ने इसे काफी एंजॉय किया. सचमुच यह हमारे लिए काफी अनूठा अनुभव है, जिसे हम हमेशा याद रखेंगे.

प्रकृति का पर्व है सोहराय

आपको बता दें कि धान की फसल कटने के बाद प्रकृति और घर में मौजूद पशुधन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए आदिवासी समाज सोहराय पर्व मनाता है. यह पर्व परिवारों के बीच प्रेम और स्नेह का प्रतीक भी माना जाता है.