Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भविष्य की वायरलेस तकनीक में अधिक रफ्तार होगी मलेशिया से आतंकवाद और द्विपक्षीय संबंधों पर बयान वक्फ संशोधन विधेयक भी गरमी बढ़ेगी अपने अंतरिक्ष अभियान को धीमा करने को तैयार नहीं इसरो असम ने गौरव गोगोई के खिलाफ भेजी रिपोर्ट Telangana: ज्योतिबा फुले की प्रतिमा में तोड़फोड़ पर बवाल, महाराष्ट्र के मंत्री ने अमित शाह को लिखा प... Delhi Politics: AAP का बीजेपी पर बड़ा हमला, दिल्ली में भाजपा के 1 साल के कार्यकाल को बताया 'फ्रॉड डे... दिल्ली की सड़कों पर संग्राम! सौरभ भारद्वाज और AAP कार्यकर्ताओं की पुलिस से भिड़ंत, हिरासत में लिए गए... हिंदुओं की दरअसल चार श्रेणियां हैः भागवत रेखा गुप्ता का 'मिशन दिल्ली'! 1 साल में खर्च किए 250 करोड़, रिपोर्ट कार्ड पेश करते समय क्यों हुईं भा...

पेशी पर आए कैदियों ने बांध दिया पुलिस अधिकारी, फिल्मी अंदाज में सरकारी गाड़ी लेकर हुए फरार

अमृतसर : पेशी के लिए कोर्ट आए 3 कैदियों द्वारा पुलिस अधिकारी को बांध कर फिल्मी स्टाइल में गाड़ी भगा कर फरार होने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा कैदियों को हथकड़ी लगा कर कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। इस दौरान कैदियों ने किसी तरह पुलिस ऑफिसर को बांध दिया और सरकारी गाड़ी में भागने की कोशिश की।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब आरोपी गाड़ी भगा रहे थे तो गाड़ी अचानक एक दीवार से टकरा गई। टक्कर लगने से गाड़ी के एयरबैग खुल गए, जिसके बाद आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के बाद पुलिस ने तीनों कैदियों को वापस जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।