Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कम ऊर्जा में प्रकाश की शक्ति को बढ़ाएगा 100 गुना, देखें वीडियो Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ... West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक ब... असम राइफल्स ने हथियारों का जखीरा बरामद किया Saharsa Mid Day Meal News: सहरसा में मिड डे मील बना 'जहर'! लगातार दूसरे दिन 80 बच्चे बीमार, बिहार शि... ऑस्ट्रेलिया के मौसम विभाग से भारत के लिए अच्छी खबर Mumbai Watermelon Case: तरबूज खाकर खत्म हो गया पूरा परिवार! आयशा ने 10वीं में हासिल किए 70% अंक, पर ... NCR Crime News: 30 मुकदमों वाला कुख्यात गैंगस्टर सूरज चिढ़ा गिरफ्तार; दिल्ली-NCR में फैला रखा था जरा... Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 म...

कराहल जनपद पंचायत कार्यालय में गालीगलौज और मारपीट, सरकारी दस्तावेज फाड़े

श्योपुर : जनपद पंचायत कराहल में भुगतान संबंधी बिलों के मामले को लेकर विवाद हो गया. जनपद पंचायत कार्यालय में पदस्थ लेखाधिकारी महेश शिवहरे ने जनपद पंचायत अध्यक्ष बत्तों बाई, उनके पति और बीजेपी के कार्यकर्ता पर कार्यालय में आकर मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा और जरूरी दस्तावेज फाड़ने का आरोप लगाया है. जनपद पंचायत अध्यक्ष ने भी कराहल थाने में पहुंचकर लेखाधिकारी पर गालीगलौज अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है.

भुगतान संबंधी बिल पास करने का दबाव

लेखाधिकारी महेश शिवहरे ने आरोप लगाया “वह अपने कार्यालय में काम कर रहे थे. तभी जनपद अध्यक्ष बत्तों बाई आदिवासी, उसका पति जग्गू आदिवासी और बीजेपी नेता शिशुपाल यादव पहुंचे. इन लोगों ने मारपीट कर शासकीय कागजों को फाड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी. तीनों ने बिलों के भुगतान को लेकर दबाव बनाया, समझाने का प्रयास किया गया लेकिन उनकी बात नहीं सुनी और गालीगलौज कर मारपीट की गई.”

जनपद दफ्तर में गुंडागर्दी करने का आरोप

वहीं, महिला जनपद अध्यक्ष बत्तों बाई आदिवासी का आरोप है “उन्होंने भी कराहल थाने में आवेदन दिया है. इसमें उन्होंने लेखाधिकारी महेश शिवहरे पर गालीगलौज व अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए हैं.” जनपद पंचायत सीईओ राकेश शर्मा का कहना है “मैं अपने ऑफिस में बैठा था. तभी जनपद अध्यक्ष, उसके पति और बीजेपी नेता वहां पहुंचे और उन्होंने गालीगलौज कर मारपीट करते हुए शासकीय कार्य में व्यवधान डालने की कोशिश की. इसकी शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी है.”

थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों से शिकायती आवेदन लिए

इस मामले में कराहल थाना प्रभारी यास्मीन खान ने बताया “जनपद पंचायत कार्यालय में पदस्थ लेखाधिकारी महेश शिवहरे ने जनपद पंचायत अध्यक्ष और उसके पति समेत एक अन्य के खिलाफ आवेदन देकर मारपीट शासकीय कार्य में व्यवधान डालने सहित जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. दूसरे पक्ष की फरियादी बत्तों बाई आदिवासी ने भी जनपद पंचायत कार्यालय के लेखाधिकारी महेश शिवहरे के खिलाफ कार्रवाई अभद्रता करने के आरोप लगाए हैं.”