Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन राज्यसभा में जोरदार हंगामा, खरगे के 'मंच शुद्धिकरण' बयान पर सत्ता प... सतवास के मोहाईजागीर में नाले के तेज बहाव में मासूम बच्चा लापता, रातभर सर्चिंग के बाद फिर शुरू हुआ रे... ग्वालियर में 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दिल्ली में दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्त... सिंहस्थ 2028 के लिए एमपी सरकार का बड़ा कदम, UDA के पूर्व प्रमुख जगदीश अग्रवाल बने सिंहस्थ मेला प्राध... मध्य प्रदेश में अब रातभर गुलजार रहेंगे बाजार, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 'मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्ति... आखिरकार सागर में बनेगा नया एयरपोर्ट: केंद्रीय मंत्री और विधायक शैलेंद्र जैन की वार्ता के बाद रास्ता ... छतरपुर में दर्दनाक हादसा: जटाशंकर धाम से लौट रही अनियंत्रित कार 50 फीट गहरे कुएं में गिरी, 1 युवक की... चार दशकों से ओंकारेश्वर वन्यजीव अभयारण्य की अधिसूचना लंबित, MP हाईकोर्ट ने स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड क... श्योपुर: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर पथराव व हमला, कई कर्मचारी घायल; रघुनाथपुर थाने में माम... दुबई से अवैध कारोबार चलाने वाले सतीश सनपाल को झटका: MP हाईकोर्ट ने FIR रद्द करने से किया इनकार, चलेग...

डीए में 3% की बढ़ोत्तरी, अब केंद्र के बराबर मिलेगा महंगाई भत्ता, कर्मचारियों पर सीएम विष्णु देव साय मेहरबान

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में आज उस वक्त बड़ा संदेश चला गया, जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के आठवें प्रदेश अधिवेशन में पहुंचे. रोहनीपुरम में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में प्रदेश भर से हजारों शासकीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे. कार्यक्रम के मंच से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए ऐलान किया, कि अब छत्तीसगढ़ में भी केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता (DA) दिया जाएगा.

55% से 58% हुआ महंगाई भत्ता, कर्मचारियों में खुशी की लहर

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अभी तक राज्य कर्मचारियों को 55% डीए मिल रहा था, जिसे अब 3% बढ़ाकर 58% कर दिया गया है. सीएम विष्णु देव साय ने कहा, “हम केंद्र से बस एक कदम पीछे थे, लेकिन अब वो दूरी भी खत्म कर दी गई है. अब छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को भी केंद्र के समान महंगाई भत्ता मिलेगा.” सीएम की इस घोषणा के साथ ही पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. कर्मचारियों ने एक दूसरे को गले लगाकर डीए बढ़ने की बधाई दी. कर्मचारी संगठन में शासन के इस फैसले से गदगद नजर आए.

पांच सूत्री मांगों पर बनेगी कमेटी, कर्मचारियों से सीधी बातचीत का भरोसा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, कर्मचारियों की ओर से पांच सूत्री मांगें आई हैं, जो पूरी तरह जायज हैं. इन मांगों को लेकर एक कमेटी बनाई जाएगी, कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकर चर्चा होगी और उसके बाद उन्हें पूरा किया जाएगा. इस बयान को सरकार की कर्मचारी-हितैषी नीति के तौर पर देखा जा रहा है.

“सरकार की योजनाओं की रीढ़ आप हैं”, कर्मचारियों की तारीफ में बोले साय

मुख्यमंत्री ने मंच से कर्मचारियों की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि “हमारी योजनाएं आप ही जमीन पर उतारते हैं, आप ही उनका लाभ जनता तक पहुंचाते हैं. सरकार और जनता के बीच सेतु आप हैं.” मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कर्मचारियों को सरकार की सबसे बड़ी ताकत बताया. सीएम ने कहा कि शासन आपके हित के लिए लगातार काम करती रहेगी.

राजनीतिक मायने: कर्मचारी वर्ग को साधने की बड़ी कोशिश

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि डीए बढ़ोतरी और मांगों पर कमेटी गठन का यह ऐलान आने वाले समय में कर्मचारी वर्ग को साधने का बड़ा दांव है, जिसका असर आने वाले समय सरकार के कामकाज पर भी दिख सकता है.

डीए से जुड़ी बड़ी बातें

डीए (डियरनेस अलाउंस) का मतलब महंगाई भत्ता होता है, जो सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बढ़ती महंगाई (जीवन-यापन की लागत) से निपटने में मदद करने के लिए उनके मूल वेतन (बेसिक सैलरी) के प्रतिशत के रूप में दिया जाने वाला एक भत्ता है, ताकि उनकी खरीदने की क्षमता बनी रहे और मुद्रास्फीति का असर कम हो सके, जिसकी गणना हर छह महीने में होती है और यह निवास स्थान के अनुसार अलग-अलग हो सकता है.