Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं..." पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का छलका दर्द, 'आम आदमी' को दि... LPG सिलेंडर पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं! केंद्र सरकार सख्त, राज्यों को दिया 'कंट्रोल' का आदेश UAE का 'उधार' बना पाकिस्तान के लिए आफत! दुबई ने दिया 17 अप्रैल तक का समय—"पूरा पैसा वापस करो" अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' से जुड़ा ‘विवान’ का खास कनेक्शन! सेंसर से क्लियर हुआ टीजर, जल्द मचेगा धमा... Walking Tips: लंबी उम्र चाहिए तो रोज इतने कदम चलना है जरूरी, साइंस ने बताया पैदल चलने का सही आंकड़ा Vastu Tips: क्या आपके ड्राइंग रूम का फर्नीचर रोक रहा है आपकी तरक्की? जानें सजाने का सही तरीका और दिश... प्रयागराज का नामी डॉक्टर बना 'हैवान'! इलाज के दौरान छात्रा से बैड टच और कपड़े उतरवाने का आरोप; डॉ. क... ग्लोबल टेंशन में भारत का मास्टरस्ट्रोक! इंडस्ट्रीज के लिए 2.5 लाख करोड़ का महा-पैकेज, चीन की बढ़ेगी ... IPL 2026: जीत के बाद भी अभिषेक शर्मा को लगा बड़ा झटका! खाते में आएंगे सिर्फ ₹5.62 लाख, जानें क्यों क... Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी का तांडव! तेज हवाओं से थमी रफ्तार; जानें UP सम...

करनाल में हाइड्रा ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, महिला की मौत, बाल-बाल बचे पति और बेटा

करनाल : करनाल जिले में हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की जान चली गई, जबकि उसके पति और 5 वर्षीय बेटा बाल-बाल बच गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक महिला की पहचान उचानी गांव निवासी रजनी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार परिवार धार्मिक स्थल मधुबन स्थित पक्के पुल धाम जा रहा था, तभी पीछे से आए भारी वाहन (हाइड्रा) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतका के पति रविंद्र ने बताया कि 8 जनवरी को वह पत्नी और बेटे के साथ बाइक से दर्शन के लिए निकले थे। रास्ते में रजनी ने कुछ देर के लिए बाइक सड़त किनारे रोकने को कहा था।

बाइक को पीछे से मारी टक्कर

रविंद्र ने बताया कि उसने पत्नी के कहने पर बाइक रोकी और बच्चे को वॉशरूम के लिए उतारा। इसके बाद रजनी बेटे के साथ फिर से बाइक पर बैठी ही थी कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रही हाइड्रा ने खड़ी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हाइड्रा चालक गिरफ्तार

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रजनी वाहन की दिशा में जा गिरीं, जबकि रविंद्र और उनका बेटा दूसरी ओर सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और रजनी को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि हाइड्रा चालक को पकड़ लिया गया है। अचानक हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों और गांव में शोक का माहौल है।

पुलिस जांच कर रही 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।