Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... बिना आंदोलन के भी यह काम हो सकता था मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मिले विदेश मंत्री जयशंकर बलात्कार के दोषी राम रहिम को 21 दिनों का फर्लो ऑनलाइन धतूरा बेच रहे कई कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई प्याज और चीनी के दाम सरकार पर अतिरिक्त बोझ सोपोर में हथियार और आईईडी बरामद

पानीपत में पत्थर मारकर बुजुर्ग की हत्या, 3 दिन में 3 हत्याओं से पुलिस प्रणाली पर उठे सवाल

पानीपत : हरियाणा के पानीपत जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पर अज्ञात हमलावरों ने 50 साल के बुजुर्ग पर पत्थर से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार घटना पानीपत कोर्ट के पीछे हुई है। जहां बुजुर्ग की सिर पर भारी पत्थर मार कर दी गई। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो शव के पास से खून से सना पत्थर और जमीन पर खून फैला हुआ मिला। फिलहाल स्थानीय पुलिस ने शव को शव गृह में रखवा दिया है।
पुलिस मृतक की शिनाख्त के लगातार प्रयास कर रही है। पानीपत में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि 3 दिन में तीन हत्याओं के मामले सामने आ चुके हैं।