Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

हनीट्रैप में फंसकर सेना से जुड़ी जानकारी पाक भेजने का आरोपी गिरफ्तार, FB पर महिला के संपर्क में आया था युवक

अम्बाला : हनीट्रैप में फंसकर सेना से जुड़ी जानकारी पाकिस्तान को भेजने के मामले में गिरफ्तार आरोपी का 4 दिन का पुलिस रिमांड मंजूर होने के बाद अब उससे सी. आई. ए.-2 द्वारा गहनता से पूछताछ की जा रही है कि आखिर इस मामले में कौन-कौन लोग संलिप्त हैं और किसके इशारे पर कार्य किया जा रहा था।

दरअसल आरोपी पाकिस्तान के लिए जासूसी का कार्य कर रहा था। आरोपी कहीं और का नहीं, बल्कि साहा क्षेत्र के गांव सबका का रहने वाला सुनील है। जो कि फेसबुक के माध्यम से पाकिस्तानी महिला के संपर्क में आया और सेना से जुड़ी सूचनाएं शेयर कर रहा था। इस मामले की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी पूरी तरह से अलर्ट हो गई हैं। इतना ही नहीं, आरोपी सैन्य क्षेत्र में अलग-अलग यूनिटों में एक ठेकेदार के पास कार्य कर रहा था। पुलिस अधीक्षक अम्बाला अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी सेना से जुड़ी जानकारी शेयर कर रहा था और उसको रिमांड पर लिया गया है।