Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अत्यधिक ताप सहने वाला नया चिप तैयार Bengal Election 2026: ममता बनर्जी को बड़ा झटका, इस सीट से TMC उम्मीदवार का नामांकन रद्द; जानें अब कि... Mathura Boat Accident Video: मौत से चंद लम्हे पहले 'राधे-राधे' का जाप कर रहे थे श्रद्धालु, सामने आया... पाकिस्तान: इस्लामाबाद में अघोषित कर्फ्यू! ईरान-यूएस पीस टॉक के चलते सुरक्षा सख्त, आम जनता के लिए बुन... Anant Ambani Guruvayur Visit: अनंत अंबानी ने गुरुवायुर मंदिर में किया करोड़ों का दान, हाथियों के लिए... पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी का बड़ा दांव! जेल से रिहा होते ही मैदान में उतरा दिग्गज नेता, समर्थकों ने... Nashik News: नासिक की आईटी कंपनी में महिलाओं से दरिंदगी, 'लेडी सिंघम' ने भेष बदलकर किया बड़े गिरोह क... EVM Probe: बॉम्बे हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, पहली बार दिया EVM जांच का आदेश; जानें मुंबई विधानसभा ... Rajnath Singh on Gen Z: 'आप लेटेस्ट और बेस्ट हैं', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Gen Z की तारीफ में पढ... SC on Caste Census: जाति जनगणना पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, याचिकाकर्ता को फटकार लगा CJI...

पंजाब के इन वाहन चालकों के लिए बुरी खबर! Driving License हो जाएगा Suspend

लुधियाना: नववर्ष 2026 शुरू होते ही जहां लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं और बधाइयां भेज रहे हैं, वहीं शराब का सेवन कर वाहन चलाने वाले चालकों के लिए बुरी खबर है। लुधियाना की ट्रैफिक पुलिस ने ड्रंकन ड्राइविंग पर और कड़ी सख्ती कर दी है। अब सप्ताह के सातों दिन ट्रैफिक पुलिस द्वारा पियक्कड़ चालकों को पकड़ने के लिए नाके लगाए जाएंगे, जबकि इससे पूर्व सप्ताह में 3 दिन बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को नाके लगाए जा रहे थे। ट्रैफिक पुलिस द्वारा हर माह होने वाले शराब के चालान का आंकड़ा 500 के करीब जा रहा है लेकिन अब नाको की संख्या बढ़ाए जाने से चालान की संख्या में भी इजाफा होगा।

ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर को 8 जोनों में बांटा गया है। इसके साथ ही जोन इंचार्जों के ऊपर 2 सुपरविजन अधिकारी भी लगाए गए हैं। इसके अलावा एक इंस्पैक्टर एडमिन के तौर पर तथा एक लेडी इंस्पैक्टर बीट इंचार्ज के तौर पर कार्य कर रहे हैं। इन सभी को मिलाकर 12 अधिकारी हो जाएंगे जिनकी बारी-बारी से ड्यूटी लगाई जाएगी जो विशेष तौर पर नाकाबंदी कर पियक्कड चालकों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी करेंगे।

बता दें कि ट्रैफिक पुलिस 2025 में 4500 से अधिक लोगों के शराब का सेवन कर वाहन चलाने के जुर्म में चालान कर चुकी है। शराब का सेवन कर वाहन चलाने पर यदि पकड़े जाएं तो 5 हजार रुपए की जुर्माना राशि अदा करनी पड़ती है। इसके साथ ही चालक का ड्राइविंग लाइसैंस भी 3 महीने के लिए सस्पेंड करने का प्रावधान है।

नववर्ष की पूर्व संध्या पर 57 पियक्कड़ चालकों के चालान
ट्रैफिक पुलिस द्वारा नव वर्ष की पूर्व संध्या पर शराब का सेवन कर हुल्लड़बाजी रोकने के लिए विशेष तौर पर नाकाबंदी की गई थी। नाकाबंदी के दौरान ऐसे 57 चालकों के चालान किए गए हैं जो ड्राइविंग के दौरान शराब के नशे में धुत्त थे। ट्रैफिक पुलिस द्वारा 4 टीमों को अलग-अलग जगह पर तैनात किया गया था, जिसमें विश्वकर्मा चौक, साउथ सिटी बस स्टैंड शामिल रहे।