Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

नोएडा के ‘बंटी-बबली’ भाई: कमर्शियल प्लॉट के नाम पर 1.59 करोड़ डकारे, अब सलाखों के पीछे

नोएडा में कमर्शियल प्रॉपर्टी दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले दो सगे भाइयों के गिरोह का नोएडा पुलिस ने खुलासा किया है. सेक्टर-142 थाना पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि उसका भाई अभी फरार है. आरोपियों ने फर्जी अलॉटमेंट लेटर और नकली एग्रीमेंट के सहारे एक व्यक्ति से 1.59 करोड़ रुपये हड़प लिए.

पुलिस के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति ने सेक्टर-142 थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे नोएडा में कमर्शियल प्लॉट दिलाने का भरोसा दिया गया था. इसी के नाम पर आरोपियों ने खुद को मालिक बताते हुए फर्जी दस्तावेज दिखाए और किस्तों में 1.59 करोड़ रुपये ले लिए. लंबे समय तक जब न तो प्लॉट मिला और न ही जमीन की रजिस्ट्री कराई गई, तब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ.

फर्जी दस्तावेज से दिया गया झांसा

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी देवांश गौतम और विष्णु गौतम दोनों सगे भाई हैं और ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसायटी में रहते हैं. दोनों मिलकर प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने का काम करते थे. आरोपियों ने पीड़ित को नकली अलॉटमेंट लेटर और फर्जी एग्रीमेंट दिखाकर भरोसे में लिया. जमीन की कीमत बताकर पूरा भुगतान करा लिया गया, लेकिन बाद में न तो जमीन दिखाई गई और न ही रजिस्ट्री कराई गई.

पीड़ित ने जब अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे धमकाना शुरू कर दिया. लगातार टालमटोल और धमकी मिलने के बाद पीड़ित ने पुलिस का रुख किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए सेक्टर-142 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की.

एक आरोपी गिरफ्तार, भाई फरार

एडीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि जांच के बाद पुलिस ने आरोपी देवांश गौतम को गिरफ्तार कर लिया है. उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. वहीं दूसरा आरोपी विष्णु गौतम अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है.

पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने इसी तरह और लोगों को भी ठगी का शिकार बनाया हो सकता है. इस एंगल से भी मामले की जांच की जा रही है.