Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhind MP Road Accident News: भिंड में चलती कार का दरवाजा खोलने से बड़ा हादसा! बाइक टकराने से 4 साल क... नोएडा के पृथला फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, शराब के नशे में धुत कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का बड़ा बयान, बोले—'न कोई जीता, न कोई ... Tej Pratap Yadav Arrested News: NEET विवाद में बड़ा एक्शन! रातभर चले ड्रामे के बाद तेज प्रताप यादव 1... अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का गठन, IG किरण एस. के नेतृत्व में 3 वरिष्ठ IPS अफसरो... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का बड़ा बयान; बोले—'बीजेपी के लिए पद से बड़ा देश और युवा पीढ... प्रह्लाद जोशी ने संभाली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, बोले—'पूर्ण विनम्रता और निष्ठा से निभाऊंगा कर... NEET Suicide Victim Parents Response: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर क्या बोले NEET पीड़ित परिवार? बोले... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, पीएम मोदी के संकटमोचकों में ह... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, पीएम मोदी के संकटमोचकों में ह...

करोड़ों की डील और CBI का शिकंजा! झांसी CGST दफ्तर में डिप्टी कमिश्नर ने खेली 1.5 करोड़ की रिश्वत की बाजी

सीबीआई (Central Bureau of Investigation) ने अपने एक ऑपरेशन में उत्तर प्रदेश के झांसी में सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (CGST) के ऑफिस में रिश्वतखोरी रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में एक डिप्टी कमिश्नर (IRS-C&IT), दो सुपरिटेंडेंट, एक वकील और एक प्राइवेट कंपनी के मालिक को गिरफ्तार किया है. जांच एजेंसी ने इन सभी के साथ ही अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ जीएसटी चोरी के मामलों में प्राइवेट फर्मों को फायदा पहुंचाने के लिए 1.5 करोड़ रुपये का अनुचित लाभ मांगने के आरोप में मामला दर्ज किया है.

सीबीआई ने 30 दिसंबर को इन्हें पकड़ने का जाल बिछाया था. इस दौरान डिप्टी कमिश्नर, CGST झांसी के कहने पर 70 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए दो आरोपी सुपरिटेंडेंट को रंगे हाथों पकड़ा. सीजीएसटी के दोनों सुपरिटेंडेंट और डिप्टी कमिश्नर, एक वकील और एक प्राइवेट कंपनी के मालिक को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद ली गई तलाशी में करीब 90 लाख रुपये कैश, कई प्रॉपर्टी के दस्तावेज और भारी मात्रा में ज्वेलरी/सोना बरामद हुआ है.

तलाशी और आगे की जांच जारी है. अब तक जब्त की गई कुल नकदी लगभग 1.60 करोड़ रुपये है. सीबीआई का कहना है कि आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद संबंधित अदालतों में पेश किया जाएगा.

सीबीआई के हत्थे चढ़े ये लोग

  1. प्रभा भंडारी (IRS-C&IT 2016), डिप्टी कमिश्नर; CGST, झांसी में तैनात
  2. अनिल तिवारी, सुपरिटेंडेंट; CGST, झांसी में तैनात
  3. अजय कुमार शर्मा, सुपरिटेंडेंट, CGST, झांसी में तैनात
  4. राजू मंगतानी, M/s जय दुर्गा हार्डवेयर के मालिक
  5. नरेश कुमार गुप्ता, वकील

ये बड़ा खुलासा भी हुआ

सीबीआई के ट्रैप के दौरान जिन दो सुपरिंटेंडेंट को 70 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है, यह रकम डिप्टी कमिश्नर के कहने पर ली जा रही थी. सीबीआई का कहना है कि सभी आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद अदालत में पेश किया जाएगा. इस कार्रवाई से एक बार फिर सरकारी विभागों में फैले भ्रष्टाचार पर सवाल खड़े हो गए हैं.