Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अंधेपन की खास बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए नई उम्मीद, देखें वीडियो मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S...

पंजाब के स्कूलों में बढ़ीं सर्दियों की छुट्टियां ,इस तारीख तक रहेंगे बंद

लुधियाना: पंजाब में कड़ाके की ठंड और लगातार पड़ रही घनी धुंध को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों की सर्दियों की छुट्टियां बढ़ाने का फैसला लिया है। अब प्रदेश के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूल 7  जनवरी तक बंद रहेंगे।

PunjabKesari

शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार ठंड और खराब मौसम के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। पहले निर्धारित छुट्टियों की अवधि समाप्त होने के बाद स्कूल खुलने थे, लेकिन मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए छुट्टियों में विस्तार किया गया है।

पिछले कुछ दिनों से पंजाब के कई जिलों में शून्य विजिबिलिटी, कड़ाके की ठंड और ठिठुरन का असर देखने को मिल रहा है। ऐसे में अभिभावकों और शिक्षकों द्वारा भी लगातार छुट्टियां बढ़ाने की मांग की जा रही थी। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्कूल अब 8 जनवरी से नियमित रूप से खुलेंगे। वहीं मौसम की स्थिति को देखते हुए आगे भी आवश्यकतानुसार निर्णय लिया जा सकता है।