Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CM Bhagwant Mann Hospitalized: मोगा रैली के बाद सीएम भगवंत मान की बिगड़ी तबीयत, फोर्टिस अस्पताल में ... Ranchi Municipal Election: बीजेपी समर्थित मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो का इंटरव्यू, बताया अपना विजन Deoghar Municipal Election 2026: देवघर नगर निगम चुनाव में चुनावी शोर, पारंपरिक सुरों संग प्रचार तेज Jharkhand Voting: सुविधा लेने में नंबर-1, वोटिंग में फिसड्डी; रांची समेत इन 4 शहरों का बुरा हाल Palamu News: पलामू में गोलगप्पा खाने से 150 से ज्यादा बच्चे बीमार, फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप Delhi Assembly: 'फांसी घर' मामले में अरविंद केजरीवाल को अल्टिमेटम, विशेषाधिकार समिति के सामने होना ह... Delhi News: यमुना पार का होगा कायाकल्प, पूर्वी दिल्ली को ₹1075 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात Jammu News: आरएस पुरा बाल सुधार केंद्र से 3 नाबालिग फरार, 2 पाकिस्तान के रहने वाले Drug Free Punjab: नशे के खिलाफ अभियान का दूसरा चरण, मोगा में केजरीवाल-मान ने फूंका बिगुल PM Modi AI Video: पीएम मोदी और स्पीकर के AI वीडियो पर एक्शन, कांग्रेस के 9 नेताओं को नोटिस

चमोली टनल में ‘मौत’ की टक्कर! दो लोको इंजनों की आमने-सामने भिड़ंत, 60 कर्मचारी लहूलुहान

उत्तराखंड के चमोली जिले में मंगलवार देर शाम बड़ा ट्रेन हादसा हो गया. विष्णुगाड पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की पीपलकोटी सुरंग में श्रमिकों और अफसरों को लेकर जा रही एक लोको ट्रेन की सामान ढोने वाली ट्रेन से जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में 60 लोगों के घायल होने की खबर है.

चमोली के एसपी सुरजीत सिंह ने बताया- परियोजना क्षेत्र में दो ट्रेनों की टक्कर हो गई. जिला अस्पताल में 42 लोगों को भर्ती कराया गया है, जिनमें से 4-5 लोगों को फ्रैक्चर हुए हैं. पिपलकोटी के विवेकानंद अस्पताल में 17 लोगों को भर्ती कराया गया है. हमारे बल और प्रशासनिक अधिकारी दोनों अस्पतालों में मौजूद हैं.

इधर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया- मंगलवार देर शाम हुए हादसे के समय ट्रेन में कुल 109 लोग थे जिसमें से 60 घायल हो गए. उन्होंने बताया कि सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है. सभी घायलों की हालत स्थिर है.

घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही

जिलाधिकारी ने बताया कि टीएचडीसी (इंडिया) द्वारा बनायी जा रही परियोजना की पीपलकोटी सुरंग के भीतर एक ट्रेन लोगों को लेकर और एक ट्रेन सामग्री को लेकर आ रही थी और दोनों आपस में टकरा गईं. सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.

अगले साल तक परियोजना पूरा करने का लक्ष्य

अधिकारियों के अनुसार, सुरंग के अंदर निमार्ण कार्य के लिए श्रमिकों और अधिकारियों तथा सामग्री के परिवहन के लिए अंदर रेलनुमा वाहनों का उपयोग किया जाता है. कुल 444 मेगावाट की यह जल विद्युत परियोजना चमोली जिले में अलकनंदा नदी पर हेलंग और पीपलकोटी के बीच बनाई जा रही है. परियोजना में चार टरबाईन के जरिए 111 मेगावाट बिजली पैदा की जानी है. इसे अगले साल तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.