Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हृदयविदारक हादसा: गोरखपुर में MBBS छात्र को फॉर्च्यूनर ने उड़ाया, रेलिंग पर लाश देख दहल गए राहगीर Ranchi News: हनीमून पर गए रांची के नवविवाहित कपल ने मांगी सीएम हेमंत सोरेन से मदद, भारत वापसी की गुह... दिल्ली में दर्दनाक हादसा! रिठाला में 50 झुग्गियां बनी राख का ढेर, एक लड़की की जिंदा जलने से मौत; इला... Haridwar News: हरिद्वार में होली पर खूनी संघर्ष, 50 लोगों ने मिलकर किया हमला, इलाके में भारी तनाव Weather Update Today: दिल्ली में धूप के साथ चलेंगी तेज हवाएं, जानें यूपी-बिहार और पहाड़ों के मौसम का... कांच के विशाल भंडार से अंतरिक्ष की प्रतिक्रिया की पुष्टि हुई करेंसी मार्केट में हड़कंप! युद्ध के बीच रिकॉर्ड स्तर पर गिरा भारतीय रुपया, आपकी जेब पर कैसे होगा इसक... Google की बढ़ी टेंशन! रॉकेट की स्पीड वाला नया ChatGPT लॉन्च, इन फीचर्स के आगे सब फेल! सावधान! होली पर ग्रहों का बड़ा फेरबदल: शनि की दृष्टि बिगाड़ सकती है खेल? जानें अपनी राशि का हाल होली का मजा न बन जाए सजा! ज्यादा भांग पीने से शरीर पर होते हैं ये 5 बुरे असर, डॉक्टर ने दी चेतावनी

इनेलो जिलाध्यक्ष का भाई 3 दिन से लापता,72 घण्टे से कोई सुराग नहीं…पंजाब में दिखी जयदीप राठी की कार

पानीपत: इनेलो जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी के भाई जयदीप राठी का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। पानीपत से पंजाब के डेराबस्सी तक रूट पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई। कई स्थानों पर वह अकेले कार में दिखाई दिए।

इसके बाद पंजाब के डेराबस्सी में उनके साथ कार में एक अन्य व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस की टीम छानबीन में जुटी है। एसपी ने सीआईए-2 को प्रकरण की जांच सौंपी। उधर, जिलाध्यक्ष के भाई के अपहरण से कार्यकर्ताओं में भी आक्रोश है। मंगलवार को कार्यकर्ता सचिवालय पर पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे।

इनेलो जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी ने बताया कि उनके भाई जयदीप राठी शनिवार को अपने फॉर्म हाउस पर जाने के लिए सुबह नौ बजे सेक्टर-18 स्थित घर से निकले थे। इसके बाद वह घर पर वापस नहीं आए। रात को करीब आठ बजे उनका मोबाइल नंबर भी बंद हो गया। उन्होंने थाना सेक्टर-13-17 थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने कुछ व्यक्तियों पर जयदीप राठी का अपहरण करने के आरोप लगाए।

आरोपियों के साथ उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। आशंका है कि रंजिश के तहत ही उनका अपहरण हुआ है। पुलिस टीम उनकी तलाश में जुटी है। एसपी ने सीआईए-2 टीम को प्रकरण की जांच सौंपी है। पुलिस ने पंजाब के डेराबस्सी स्थित टोल से जयदीप राठी की कार बरामद कर ली है।