Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
World Thyroid Day: क्या थायराइड की दवा जिंदगी भर खानी पड़ती है? जानें इस बीमारी से जुड़े 3 बड़े मिथक... NEET Exam Stress: लातूर में पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के तनाव में NEET छात्रा ने की खुदकुशी Bakrid 2026: बकरीद पर गाय की कुर्बानी न करें मुस्लिम समुदाय; ऑल इंडिया पसमांदा उलेमा बोर्ड की बड़ी अ... J&K NIA Raid: जम्मू-कश्मीर में NIA की बड़ी कार्रवाई; शोपियां और श्रीनगर के कई ठिकानों पर छापेमारी Karnataka River Accident: कर्नाटक के भटकल में बड़ा हादसा; नदी में सीपियां निकालने गए एक ही परिवार के... Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में जिगरी दोस्त की पत्नी को लेकर फरार हुआ युवक; चाकू लेकर घर पर बोला ध... Delhi-Gurugram Traffic: द्वारका एक्सप्रेसवे मायापुरी रिंग रोड तक बढ़ेगा; दिल्ली-गुरुग्राम के बीच 55%... Mamata Banerjee News: ममता बनर्जी का केंद्र पर तीखा हमला, बोलीं- 'देखूंगी संविधान में ज्यादा ताकत है... Ganga Dussehra Haridwar: हरिद्वार में गंगा दशहरा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब; हर की पैड़ी पर लगी... Palwal Rajak Case: पलक रजक मौत मामले में आरोपी पति अमित का सरेंडर; सास और देवर अब भी फरार

“बांग्लादेश में हिंदू फिर निशाने पर!” पिरोजपुर की घटना पर तस्लीमा नसरीन का फूटा गुस्सा, बोलीं- “कहाँ है इंसानियत?”

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा लगातार बढ़ती जा रही है. देश में छात्र नेता उस्मान शरीफ हादी की मौत के बाद से ही हंगामा मचा हुआ है. इसी बीच जहां एक हिंदू युवक दीपू चंद्र दास को ईशनिंदा के आरोप के चलते भीड़ ने पीट-पीटकर मार दिया. वहीं, फिर अमृत मंडल का केस सामने आया, जहां उस पर वसूली का आरोप था और गुस्साई भीड़ ने उसको भी पीट-पीटकर मार दिया. इसी के बाद अब ऐसा ही एक और दर्दनाक मामला सामने आया है. जहां भीड़ ने एक हिंदू परिवार के घर में आग लगा दी.

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 27 दिसंबर को बांग्लादेश के पिरोजपुर के डुमरीटोला गांव में साहा परिवार के घर के कई कमरों को अज्ञात बदमाशों ने आग के हवाले कर दिया. इसे अल्पसंख्यकों को निशाना बनाकर किया गया हमला बताया गया है. आरोप है कि हमलावरों ने घर के एक कमरे में कपड़े ठूंसकर उसमें आग लगाई, जिससे आग तेजी से पूरे घर में फैल गई. इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इसी बीच अब लेखिका तसलीमा नसरीन ने भी इस मामले को लेकर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया है.

तस्लीमा नसरीन ने जताई चिंता

देश में हुई इस आगजनी की घटना पर लेखिका तस्लीमा नसरीन का भी रिएक्शन सामने आया है. तस्लीमा नसरीन ने सोशल मीडिया एक्स पर रिएक्शन देते हुए कहा, साहा परिवार के घर के पांच कमरों को हिंदू-विरोधी जिहादियों ने उस समय जला दिया, जब परिवार सो रहा था.

उन्होंने चटग्राम के राउजान में हुई ऐसी ही घटनाओं का भी जिक्र किया, जहां तड़के सुबह हिंदू घरों में आग लगाई गई थी और सवाल उठाया कि क्या देश भर में हिंदुओं के खिलाफ ऐसी हिंसा बिना रोक-टोक जारी रहेगी.

पहले भी सामने आई ऐसी घटना

पिरोजपुर की यह घटना उस घटना के कुछ ही दिनों बाद सामने आई है, जब दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर चटग्राम के पास एक और हिंदू परिवार के घर में आग लगा दी गई थी. परिवार के सदस्यों ने बताया कि तड़के सुबह तेज गर्मी से उनकी नींद खुली, लेकिन दरवाजे बाहर से बंद होने की वजह से वो शुरू में घर के अंदर ही फंसे रह गए.

प्रभावित दोनों परिवारों के सभी 8 सदस्य टीन की चादरें और बांस की बाड़ काटकर किसी तरह बाहर निकल पाए. हालांकि, उनका घरेलू सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया और उनके पालतू जानवर मारे गए. पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान 5 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि बाकी आरोपियों को पकड़ने की कोशिश जारी है.

5 दिन में 7 परिवारों के घरों में लगाई आग

द डेली स्टार के अनुसार, राउजान इलाके में 5 दिनों के अंदर तीन अलग-अलग स्थानों पर 7 हिंदू परिवारों के घरों में आग लगाई गई. बांग्लादेश में 12 दिसंबर से देशभर में अशांति देखी जा रही है. दरअसल, हादी को 12 दिसंबर को देश में गोली मारी गई थी. इसी के बाद उनका सिंगापुर में इलाज चल रहा था. लेकिन, उनको बचाया नहीं जा सका. हादी की मौत के बाद से ही देश में हिंसा भड़की हुई है. लोग सड़कों पर उतर आए. जमकर नारेबाजी की.