Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ludhiana Bike Thieves Arrested: लुधियाना में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश; हैबोवाल पुलिस ने 3 चोरी की ... Gurdaspur Crime News: गुरदासपुर में सरपंच के सूने घर में दिनदहाड़े हुई चोरी सुलझी; मुकेरियां का आरोप... SGPC vs Punjab Government: श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी से जुड़े कानून में बदलाव पर भड़के हरजिंदर सिंह ध... Ludhiana Vigilance Action: लुधियाना में विजिलेंस का बड़ा एक्शन; PSPCL के पूर्व CMD केडी चौधरी सहित 3... Bathinda Weather Alert: बठिंडा में गर्मी का भयंकर रूप, पारा 47 डिग्री पार; तपती धूप से पिघलने लगी सड... Punjabi Singer Khan Saab Injured: पंजाबी सिंगर खान साब शूटिंग के दौरान हुए हादसे का शिकार; सिर पर आई... Bahadurgarh PM Shri School: प्राइवेट स्कूलों पर भारी पड़ा बहादुरगढ़ का सरकारी स्कूल; 12वीं में 50 बच... Yamunanagar Court Decision: यमुनानगर में 3 साल की बेटी की हत्यारी मां को उम्रकैद; जज डॉ. सुखदा प्रीत... Kurukshetra Student Death in Canada: कुरुक्षेत्र के छात्र वीरेन रंगा की कनाडा में संदेहास्पद मौत; कम... Haryana Education Department: हरियाणा में सरकारी शिक्षकों-कर्मचारियों को झटका; 22 मई तक प्रॉपर्टी रि...

पीएम मोदी के दिल में कर्नाटक: ‘मन की बात’ में गूंजी कन्नड़ भाषा की मिठास, संस्कृति को दी विश्व स्तरीय पहचान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 129वे एपिसोड का आज प्रसारण किया गया. साल 2025 का आखिरी एपिसोड है. यही वजह है कि उन्होंने साल 2026 की चुनौतियों, संभावनाओं, डेवलपमेंट पर भी चर्चा की. इसके साथ ही साल 2025 की उपलब्धियों पर भी बात की. उन्होंने कहा कि 2025 भारत के लिए गर्व भरे मील के पत्थरों का साल था. पीएम मोदी ने कहा है कि कन्नड़ की भूमि और कन्नड़ की भाषा हमारे गौरव हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि 2025 ने हमें ऐसे कई पल दिए जिन पर हर भारतीय को गर्व हुआ. देश की सुरक्षा से लेकर खेल के मैदान तक, विज्ञान की प्रयोगशालाओं से लेकर दुनिया के बड़े मंचों तक, भारत ने हर जगह अपनी मजबूत छाप छोड़ी. विज्ञान और अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत ने बड़ी छलांग लगाई. शुभांशु शुक्ला पहले भारतीय बने, जो International Space Station तक पहुंचे.

आगे कहा कि कुछ ही दिनों में साल 2026 दस्तक देने वाला है, और आज, जब मैं आपसे बात कर रहा हूं, तो मन में पूरे एक साल की यादें घूम रही हैं. कई तस्वीरें, कई चर्चाएं, कई उपलब्धियां, जिन्होंने देश को एक साथ जोड़ दिया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस साल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक बन गया. दुनिया ने साफ देखा आज का भारत अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करता है.

संस्कृति और विरासत सब एक साथ दिखाई दी- पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि 2025 में आस्था, संस्कृति और भारत की अद्वितीय विरासत सब एक साथ दिखाई दी. साल के शुरुआत में प्रयागराज महाकुंभ के आयोजन ने पूरी दुनिया को चकित किया. साल के अंत में अयोध्या में राम मंदिर पर ध्वजारोहण के कार्यक्रम ने हर भारतीय को गर्व से भर दिया. भारत के युवाओं में हमेशा कुछ नया करने का जुनून है और वो उतने ही जागरूक भी हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि Smart India Hackathon 2025′ का समापन इसी महीने हुआ है. इस Hackathon के दौरान 80 से अधिक सरकारी विभागों की 270 से ज्यादा समस्याओं पर students ने काम किया. Students ने ऐसे solution दिए, जो real life challenges से जुड़े थे.

आगे कहा कि Geetanjali IISc… यह अब सिर्फ एक Class नहीं, Campus का सांस्कृतिक केंद्र है. यहां हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत है, लोक परंपराएं हैं, शास्त्रीय विधाएं हैं, छात्र यहां साथ बैठकर रियाज करते हैं. Professor साथ बैठते हैं, उनके परिवार भी जुड़ते हैं.

2025 खेल के लिहाज से यादगार- मोदी

– पुरुष Cricket team ने ICC Champions Trophy जीती – महिला Cricket team ने पहली बार विश्व कप अपने नाम किया – भारत की बेटियों ने Women’s Blind T20 World Cup जीतकर इतिहास रचा – Asia Cup T20 में तिरंगा शान से लहराया – पैरा एथलीटों ने विश्व Championship में कई पदक जीते

अपनी भाषा जरूर सीधें- मोदी

दुबई में रहने वाले कन्नड़ा परिवारों ने खुद से एक जरूरी सवाल पूछा – हमारे बच्चे Tech-World में आगे तो बढ़ रहे हैं, लेकिन कहीं वो अपनी भाषा से दूर तो नहीं हो रहे हैं? यहीं से जन्म हुआ ‘कन्नड़ा पाठशाले’ का… एक ऐसा प्रयास, जहां बच्चों को ‘कन्नड़ा’ पढ़ना, सीखना, लिखना और बोलना सिखाया जाता है.