Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हिमाचल प्रदेश में सियासी हलचल तेज: मुकेश अग्निहोत्री और विक्रमादित्य सिंह बने दावेदार; खतरे में सुक्... भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' ने बचाई 700 ग्राम की मासूम की जान! नवांशहर में मिला ₹3 ल... गोरखपुर में खाकी शर्मसार: डायल-112 के सिपाही ने 10 साल की बच्ची से की दरिंदगी और हत्या; बर्खास्त, लग... रायबरेली में जमीन धंसने से हुआ बड़ा खुलासा, मिली 2000 साल पुरानी 'कुषाणकालीन नगरी' जैसलमेर में सेना की गाड़ी से टकराया ऊंट: 100 मीटर घिसटी SUV, 1 महीने पहले हुई शादी वाले मेजर हमजा आर... दिल्ली में गर्मियों में कंस्ट्रक्शन और सर्दियों में गाड़ियों का धुआं बना रहा हवा जहरीली, केंद्र ने स... अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी पर संसद में अनोखा विरोध! संत बने पप्पू यादव, राहुल-डिंपल ने 'दान पेटी' म... निकारागुआ के तानाशाह राष्ट्रपति ओर्टेगा की नई चाल यूरोप के अनेक देशों में अब दावानल का आतंक फैला अमेरिका ने ईरान पर नये सिरे से हमले किये

बिलासपुर में युवक का अपहरण कर पिटाई का आरोप, इलाज से पहले युवक की मौत

बिलासपुर: तखतपुर में एक युवक का अपहरण करने के बाद पिटाई से युवक की मौत का मामला सामने आया है. आपसी रंजिश का मामला सामने आ रहा है. पुलिस का ये भी कहना है कि परिजनों ने इस मामले में अब तक कोई रिपोर्ट नहीं लिखाई है.

चार से पांच युवकों पर अपहरण का आरोप

जानकारी के अनुसार बरेला का रहने वाले 20 वर्षीय युवक राजकुमार धुरी वार्ड 13 का निवासी है. 26 दिसम्बर की दोपहर 3 बजे अज्ञात 4 से 5 युवक कार में आए और पंजाब बैंक के पास से उसे बलपूर्वक गाड़ी में बैठाकर लेकर चले गए. कार सवार उसी दिन शाम 6 बजे राजकुमार धुरी के घर के सामने पहुंचे और युवक को घर के दरवाजे के बाहर उतारकर चले गए.

पिटाई से युवक के शरीर पर गंभीर चोटें

परिजनों ने जब उसे देखा तो उसके शरीर पर काफी चोटें थी. वहीं दर्द से बुरी तरह कराह रहा था. परिजन तुरंत उसे तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए. लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया.

पुरानी रंजिश में मारपीट का आरोप

वरिष्ठ चिकित्सक डां सुनील हंसराज ने अस्पताल में उस युवक की जांच की. तब उन्होंने पाया कि शरीर पर जगह जगह डंडे से मारपीट के निशान पाए गए. मृतक के पिता बेनी राम ने बताया कि गांव के ही किसी युवक से एक वर्ष पूर्व उसका विवाद हुआ था. शायद इसी रंजिश को लकेर उसका अपहरण कर मारपीट हुई हो. पिता ने बताया कि राजकुमार चिल्हाटी में रहकर ट्रैक्टर चलाने का काम करता है और वह घर आया हुआ था और काम होने के बाद वापस चिल्हाटी चला जाता था.

ये जानकारी भी सामने आई है कि घटना के बाद राजकुमार धुरी के माता पिता और परिजन जरहागांव थाने में रिपोर्ट लिखाने गए थे. लेकिन उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई जिससे वे वापस चले गए. हालांकि इस मामले में जरहागांव थाना प्रभारी नंद लाल पैकरा ने बताया कि मारपीट की घटना की जानकारी मिली है. परिजन थाने आए थे लेकिन बिना रिपोर्ट लिखाए वे चले गए. परिजनों से बयान लेने के बाद आगे की जांच की जाएगी.