Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
तेहरान का आर्थिक सहारा बनेंगे पुतिन West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच संपन्न हुआ मत... दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: खराब मौसम से प्रभावित गेहूं की भी होगी सरकारी खरीद, सिकुड़े और टूटे दानो... Guna Crime: गुना में पिता के दोस्त की शर्मनाक करतूत, मासूमों से अश्लील हरकत कर बनाया वीडियो; पुलिस न... Allahabad High Court: मदरसों की जांच पर NHRC की कार्यशैली से 'स्तब्ध' हुआ हाई कोर्ट; मॉब लिंचिंग का ... PM Modi in Hardoi: 'गंगा एक्सप्रेसवे यूपी की नई लाइफलाइन', हरदोई में बरसे पीएम मोदी— बोले, सपा-कांग्... Jabalpur Crime: 'शादी डॉट कॉम' पर जिसे समझा जीवनसाथी, वो निकला शातिर ब्लैकमेलर; फर्जी DSP बनकर 5 साल... Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में बकरी चोरी के आरोप में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, रिटायर्ड कृषि अ... Vande Bharat Extension: जम्मू से श्रीनगर का सफर अब और आसान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 30 अप्रैल को द... West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच 'दीदी' या 'दा...

स्मार्ट टूरिस्ट बनें, पैसे बचाएं: कश्मीर ट्रिप में भूलकर भी न करें ये 5 काम, वरना बजट हो जाएगा फेल

कश्मीर को धरती का स्वर्ग यूं ही नहीं कहा जाता. बर्फ से ढके पहाड़, हरी-भरी वादियां, झीलों में तैरती शिकारा और ठंडी हवा का एहसास हर टूरिस्ट को अपनी ओर खींच लेता है. हर साल लाखों सैलानी कश्मीर घूमने का सपना लेकर वहां पहुंचते हैं, लेकिन कई बार सही जानकारी नहीं होने की वजह से खूबसूरत ट्रिप उम्मीद से कहीं ज्यादा महंगी पड़ जाती है. वैसे तो आमतौर पर लोग एक बजट लेकर घूमने निकलते हैं. लेकिन कुछ आम गलतियां उनके बजट को बिगाड़ देती है. अगर आप भी अपने पैसे बचाना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है.

इसलिए अगर आप भी कश्मीर घूमने का प्लान बना रहे हैं और चाहते हैं कि आपकी ट्रिप खूबसूरत यादों के साथ-साथ बजट में भी रहे, तो कुछ जरूरी बातों को जानना बेहद जरूरी है. इस ट्रैवल गाइड में हम आपको बताएंगे वे 5 आम गलतियां, जिनसे बचकर आप कश्मीर की सैर का पूरा मजा ले सकते हैं और आपकी जेब भी खाली होने से बची रहेगी.

1. बिना प्लानिंग के होटल और पैकेज बुक करना

कई लोग कश्मीर जाने से पहले होटल की बुकिंग नहीं करते हैं. जो सबसे बड़ी गलती है. ऐसा करने से आपको डबल प्राइज तक चुकाने पड़ सकते हैं. वहीं, सीजन में तो होटल वाले अपने रेट काफी हाई कर देते हैं. ऐसे में कश्मीर जाने से पहले ही अपना पैकेज बुक कर लें. या बिना पैकेज के जा रहे हैं तो भी पहले से ही होटल की बुकिंग करके ही जाएं. ये आपके पैसे भी बचाएगा और कश्मीर में भटकने से भी बचाएगा.

2. लोकल टैक्सी के रेट पहले तय न करना

कश्मीर में टैक्सी चार्ज जगह और सीजन के हिसाब से बदलते रहते हैं. अगर आप पहले रेट तय नहीं करते, तो कई बार जरूरत से ज्यादा पैसे देने पड़ सकते हैं. टैक्सी लेने से पहले रेट जरूर पूछें और पॉसिबल हो तो पूरे दिन या पूरे ट्रिप के लिए फिक्स रेट तय कर लें.

3. शॉपिंग करते समय मोलभाव न करना

पश्मीना शॉल, ड्राई फ्रूट्स, केसर और हैंडीक्राफ्ट्स कश्मीर की पहचान हैं, लेकिन टूरिस्ट इलाकों में इनके दाम अक्सर ज्यादा बताए जाते हैं. बिना मोलभाव किए खरीदारी करना जेब पर भारी पड़ सकता है. थोड़ा मोलभाव करना यहां आम बात है, इससे अच्छी खासी बचत हो सकती है.

4. मौसम और सीजन की जानकारी बिना लिए यात्रा करना

गलत सीजन में कश्मीर जाना भी एक बड़ी गलती है. पीक सीजन में होटल, टैक्सी और खाने-पीने सब कुछ महंगा हो जाता है. वहीं खराब मौसम में कई जगहें बंद रहती हैं, जिससे पैसे खर्च होने के बावजूद घूमना पूरा नहीं हो पाता. ट्रिप से पहले मौसम और बेस्ट सीजन की जानकारी जरूर लें.

5. बिना जानकारी के एक्स्ट्रा एक्टिविटी लेना

शिकारा राइड, स्नो एक्टिविटी या लोकल टूर के नाम पर कई बार जरूरत से ज्यादा पैसे वसूले जाते हैं. हर एक्टिविटी का सरकारी या सामान्य रेट पहले पता कर लें और उसी हिसाब से ही पैसे दें. जल्दबाज़ी में हां कहना आपकी जेब ढीली कर सकता है.