Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
युवाओं को सरकार झुकाना आता हैः अखिलेश यादव पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में फिर से सेना का दमनचक्र जारी जापान  के दक्षिण पश्चिमी  इलाके में भीषण भूकंप निष्पक्ष जांच के लिए स्वतंत्र जांच भी करायेंगेः सुप्रीम कोर्ट विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला का  विधिवत उदघाटन किया सीएम ने CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग...

नीरज चोपड़ा ने पत्नी हिमानी के साथ PM मोदी से की मुलाकात, इन विषयों पर हुई बातचीत

 भारत के दिग्गज भाला फेंक एथलीट और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने मंगलवार को अपनी पत्नी हिमानी मोर के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात प्रधानमंत्री आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर की तस्वीरें सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा करते हुए खुशी व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आज पहले 7, लोक कल्याण मार्ग पर नीरज चोपड़ा और उनकी पत्नी हिमानी मोर से मुलाकात हुई। स्टार एथलीट से खेल समेत कई विषयों पर चर्चा भी हुई।” पीएम मोदी ने पोस्ट में आगे लिखा गया, “खेल समेत कई मुद्दों पर अच्छी बातचीत हुई।”

मुलाकात के दौरान नीरज चोपड़ा आइवरी रंग की शेरवानी में नजर आए, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काली धारियों वाले सफारी सूट में दिखाई दिए। नीरज की पत्नी हिमानी मोर पारंपरिक अंदाज में हरे रंग की वेलवेट जैकेट पहनकर शामिल हुईं।