Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
झारखंड में बदला मौसम का मिजाज! धनबाद, बोकारो समेत 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें रांची का ह... दुमका: बिहार के बेगूसराय से स्केटिंग कर देवघर और बासुकीनाथ धाम पहुँचे दो युवक, देखने के लिए उमड़ी भी... हजारीबाग: 16.32 लाख में से 13.52 लाख मतदाताओं का डिजिटलाइजेशन पूरा, BLO के पास 4 सितंबर तक जमा करें ... रांची: जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में सीबीआई जांच की मांग पर अड़े छात्र, सामाजिक संगठनों ने संभाला भो... धनबाद IIT-ISM के प्रो. आलोक सिन्हा की नई खोज: 20 साल के लिए पेटेंट हुई अपशिष्ट जल शोधन की आधुनिक तकन... लातेहार में हरियाली की बहार! वन विभाग लगा रहा 15 लाख पौधे, रोड साइड प्लांटेशन से संवरेंगी सड़कें देवघर श्रावणी मेले में आधुनिक तकनीक का जादू: 3D एनिमेशन से जीवंत हुई बाबा बैद्यनाथ धाम की पौराणिक कथ... पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हथियार डीलर समेत 4 अपराधी गिरफ्तार, 2 देसी कट्टे और गोलियां बरामद धनबाद के बैंक मोड़ में शांति भवन के बिजली मीटर में लगी आग! मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला बोकारो शिक्षा विभाग में बड़ा घोटाला: दिवंगत शिक्षक के नाम पर 14.65 लाख की अवैध निकासी, आरोपी शिक्षक ...

हरियाणा में पूर्व विधायकों को मिलेंगे 10 हजार रुपए प्रति माह, सदन में सर्वसम्मति से विधेयक पारित

चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन पूर्व विधायकों के हित में बड़ा फैसला लिया गया। लंच के बाद सदन में हरियाणा विधानसभा (वेतन, भत्ता और पेंशन) संशोधन विधेयक, 2025 पेश किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस प्रस्ताव को सदन में रखते हुए बताया कि इस संशोधन से राज्य के लगभग 550 पूर्व विधायकों को सीधा लाभ मिलेगा। विधेयक के तहत पूर्व विधायकों की पेंशन, महंगाई राहत और विशेष यात्रा भत्ते पर लगी एक लाख रुपये की अधिकतम सीमा को समाप्त कर दिया गया है।

नए प्रावधानों के अनुसार अब पूर्व विधायक यात्रा भत्ते के रूप में हर महीने 10 हजार रुपये तक प्राप्त कर सकेंगे। सरकार का मानना है कि यह निर्णय पूर्व जनप्रतिनिधियों को आर्थिक सहारा प्रदान करेगा।

सदन की कार्यवाही के दौरान स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने बताया कि जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट स्वास्थ्य कारणों से सत्र में उपस्थित नहीं हो सकीं। उन्होंने ई-मेल के जरिए अपनी अस्वस्थता की सूचना दी। शून्यकाल में भाजपा विधायक शक्ति रानी शर्मा द्वारा कांग्रेस विधायक इंदूराज नरवाल के खिलाफ लाए गए विशेषाधिकार प्रस्ताव को भी स्वीकार कर लिया गया।