Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BJP MLA vs Collector: रतलाम में कलेक्टर की 'तानाशाही' पर भड़की बीजेपी, विधायक चिंतामणि मालवीय का तीख... MP Board Exams 2026: हनुमान जी कराएंगे बोर्ड परीक्षा पास! मंदिर की दानपेटियों में लड्डू और उपवास की ... Shahdol Fire News: शहडोल की कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा MP Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसे, मुरैना में ससुर-दामाद समेत मंडला में 6 लोगों की द... Digital India in MP: अशोकनगर की पंचायत बनी मिसाल, वाई-फाई और सीसीटीवी से लैस गांव देख सिंधिया हुए इम... Satna Hospital News: सतना में किडनी चोरी का आरोप! ब्रेन ट्यूमर का होना था ऑपरेशन, मरीज के पेट में भी... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 4 वेदर सिस्टम सक्रिय, 30 जिलों में आंधी और झमाझम बारिश का रेड अलर... UCC Row: यूनिफॉर्म सिविल कोड के खिलाफ मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, गुजरात हाई कोर्ट में चुनौती देने का क... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के ड्राइवर और गनमैन पर जानलेवा हमला, पुलिस ने एक आरोपी को लिया हिरासत ... CSK vs PBKS IPL 2026: पंजाब किंग्स ने फिर भेदा चेपॉक का किला, IPL इतिहास में पहली बार घर में हारी चे...

बड़ौली, रॉकी पर सुनवाई अब इस दिन, क्लोजर रिपोर्ट पर होगा फैसला… पुलिस को नहीं मिले सबूत

कसौली: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और गायक रॉकी मित्तल पर दर्ज कथित गैंगरेप केस में शुक्रवार कसौली कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। मामले में अगली सुनवाई 31 दिसंबर को होगी। इस दिन कोर्ट में पीड़िता की प्रोटेस्ट एप्लिकेशन पर लगाए गए आपत्तियों और पुलिस द्वारा दायर जवाब पर दोनों पक्षों के बीच बहस होगी। फिर कोर्ट यह तय करेगी कि केस को दोबारा री-ओपन किया जाए या पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार किया जाए। इससे पहले, कसौली कोर्ट ने पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार कर ली थी।

हालांकि, पीड़िता ने सोलन जिला कोर्ट में इस आदेश को चुनौती दी। अब कसौली कोर्ट इस रिपोर्ट पर दोबारा सुनवाई कर रहा है। कसौली पुलिस की जांच में बड़ौली और रॉकी मित्तल के खिलाफ ठोस साक्ष्य नहीं मिले थे। इसी आधार पर पुलिस ने केस बंद करने की अर्जी दायर की थी, जिसे कोर्ट ने 12 मार्च 2025 को स्वीकार किया था। पुलिस की रिपोर्ट स्वीकार करने से पहले अदालत ने पीड़िता को दो बार अलग-अलग पते पर समन भेजे, ताकि उसका पक्ष सुना जा सके। लेकिन समन रिसीव न होने के कारण कोर्ट ने मामला बंद कर दिया था। बाद में पीड़िता ने इस फैसले को जिला अदालत में चुनौती दी, जिसके बाद केस फिर खुला।

कसौली पुलिस ने दो माह से अधिक जांच की, मगर कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले। पीड़िता ने मेडिकल जांच करवाने से इनकार किया था। साथ ही, एफआईआर में देरी होने के कारण पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज, शराब के गिलास और बेडशीट जैसे अहम सबूत भी नहीं जुटा पाई। होटल कर्मचारियों के बयान भी निर्णायक नहीं रहे। ऐसे में पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, जिस पर अब अदालत दोबारा विचार कर रही है।

पीड़िता ने 13 दिसंबर 2024 को कसौली पुलिस थाने में मोहन लाल बड़ौली और रॉकी मित्तल पर गैंगरेप का केस दर्ज कराया था। उसका आरोप है कि 23 जुलाई 2024 को कसौली के एचपीटीडीसी होटल रोज कॉमन में दोनों ने उसे जबरन शराब पिलाकर गैंगरेप किया। पीड़िता के मुताबिक, वह उस समय अपनी सहेली और बॉस अमित बिंदल के साथ कसौली घूमने आई थी। घटना के बाद उसे धमकियां दी गई और पंचकूला बुलाकर झूठे केस में फंसाने की कोशिश भी की गई।