Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जेलीफिश बुढ़ापे के बाद बच्चा कैसे बन जाती है मेघालय में खूनी संघर्ष! GHADC चुनाव के दौरान भारी हिंसा, पुलिस फायरिंग में 2 की मौत; सेना ने संभाला ... CBI का अपने ही 'घर' में छापा! घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया अपना ही बड़ा अफसर; 'जीरो टॉलरेंस' नीति के ... Aditya Thackeray on Middle East Crisis: आदित्य ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी से मांगा स्पष्टीकरण, बोले—... Bengal LPG Crisis: सीएम ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, घरेलू गैस की सप्लाई के लिए SOP बनाने का निर्देश; ... नोएडा के उद्योगों पर 'गैस संकट' की मार! फैक्ट्रियों में लगने लगे ताले, संचालकों ने खड़े किए हाथ; बोल... Just Married! कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने रचाई शादी; बिना किसी शोर-शराबे के लिए सात फेरे, देखें कपल... Lok Sabha News: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज, सदन में ध्वनिमत से... होमुर्ज की टेंशन खत्म! भारत ने खोजा तेल आपूर्ति का नया 'सीक्रेट' रास्ता; अब खाड़ी देशों के बजाय यहाँ... Temple LPG Crisis: देश के बड़े मंदिरों में भोग-प्रसाद पर संकट, एलपीजी की किल्लत से थमी भंडारों की रफ...

पहले ननद की बेटी को मारा, फ‍िर खुद के बेटे को पानी में डूबोया…पूछताछ में पूनम ने किया बड़ा खुलासा

सोनीपत  : सोनीपत के भावड़ गाँव की रहने वाली पूनम को बरोदा थाना पुलिस ने पानीपत कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट पर लिया और बरोदा थाना पुलिस ने तीन दिन तक पूनम से पूछताछ की और कल उसका रिमांड होने पर उसे कल जेल भेज दिया। पूनम से तीन दिन तक गहनता से पूछताछ की गई। पहले पूनम को गांव भावड ले जाया गया। जहां पहले दिन पूनम के साथ क्राइम सीन दोहराया गया और उसके बाद मनोचिकित्सक की मौजूदगी में पूछताछ हुई।

आपको बता दें कि सुंदर बच्चियों को देखकर उसका दिमागी संतुलन खराब हो जाता था, जिसके बाद पहले उसने अपनी ननद की बेटी इशिका को मौत के घाट उतारा। उसके बाद उसने 8 मिनट बाद शुभम को पानी की टंकी में छोड़ दिया। शुभम उस दौरान सो रहा था, पुलिस मनोचिकित्सक की मौजूदगी में पूनम से पूछताछ हुई और अब पुलिस मनोचिकित्सक की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

एसीपी गोहाना राहुल देव ने बताया कि पूनम का तीन दिन का रिमांड पूरा हो गया है और उसे जेल भेज दिया गया है। उसने पूछताछ में खुलासा किया कि उसका सुंदर बच्चियों को देखकर दिमाग खराब हो जाता था। क्राइम सीन टीम के साथ हत्याकांड दोहराया गया। इशिका की हत्या के बाद शुभम की आठ मिनट बाद हत्या हुई और मनोचिकित्सक के साथ पूछताछ हुई है, उसकी रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।