Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ग्रीनलैंड की नलेराक पार्टी के सांसद की जीत ईरान के साफ इंकार के बाद भी व्हाइट हाउस का बयान सीमा पर चंद दिनों की शांति फिर से भंग हो गयी बेलारूसी राष्ट्रपति लुकाशेंको उत्तर कोरिया पहुंचे भारत के सबक सीखने का समय है यह भगवंत मान सरकार की अगुवाई में ‘ए.आई. क्रांति’ किसानों की आय बढ़ाकर पंजाब के भविष्य को सुरक्षित करेगी 'रॉयल एनफील्ड' छोड़ 'रॉयल सवारी' पर निकला बैंककर्मी! पेट्रोल नहीं मिला तो घोड़े पर बैठकर ऑफिस पहुंचा... रूह कंपा देने वाला हादसा! आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, आग की लपटों में घिरकर 10 लोग ... पश्चिम बंगाल में बड़ा बदलाव! वोटर लिस्ट से एक साथ कटे 13 लाख नाम, जानें SIR के बाद अब क्या चल रहा है IPL 2026: तो ये खिलाड़ी करेगा CSK के लिए ओपनिंग! कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने खुद खोल दिया सबसे बड़ा रा...

“जो भी यात्रा होती है वह यूनिवर्सिटी के नियमानुसार और परमिशन से होती है”, सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग के आरोप पर डीन का जवाब

कोरिया: RTI से मिली जानकारी के बाद डॉ. रामचंद्र सिंह कृषि महाविद्यालय के डीन पर ये गंभीर आरोप लगे. RTI दस्तावेजों के अनुसार, कृषि महाविद्यालय के डीन डी के गुप्ता सरकारी छुट्टियों के दिन भी यात्रा करते हैं जिसकी इंट्री गाड़ी की लॉगबुक में दर्ज है.

आरटीआई से मिली जानकारी

डीन के सरकारी गाड़ी में यात्रा की जानकारी आरटीआई से मिली. RTI से मिली जानकारी के मुताबिक डीन साहब ने महज एक साल में सरकारी वाहन से करीब 48 हजार किलोमीटर की यात्रा की है. हालांकि डीके गुप्ता ने अपने ऊपर सगे आरोपों को गलत बताया. उन्होंने कहा कि वे हर रोज कृषि महाविद्यालय आते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या महाविद्यालय की आधिकारिक RTI जानकारी गलत है.

सरकारी गाड़ी से सालभर में 48 हजार किलोमीटर की यात्रा का आरोप

RTI से मिली जानकारी के अनुसार सालभर में सरकारी गाड़ी और ईंधन खर्च कर 48 हजार किलोमीटर की यात्रा के आरोपों पर डीन ने जवाब दिया है. उन्होंने बताया कि उनका घर शहर में है. जो कॉलेज से काफी दूर है.

डीन ने आरोपों से किया इंकार

डीन डी के गुप्ता ने बताया “जो भी यात्रा होती है वह यूनिवर्सिटी के नियमानुसार और उसकी परमिशन से ही होती है. हमारे सेंटर रायपुर है, जहां अक्सर मीटिंग के लिए जाना पड़ता है. लोहारी परिक्षेत्र में लगातार मॉनिटरिंग करना पड़ता है. अंबिकापुर जोन होने के कारण वहां भी जाना होता है. एग्जाम के काम से जशपुर जाना पड़ता है. लोहारी परिक्षेत्र होने के कारण एमसीबी भी अक्सर आना जाना होता है.”

अब यह मामला प्रशासनिक जांच की मांग कर रहा है, क्योंकि सरकारी वाहन के उपयोग को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो चुके हैं.