Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore Crime News: इंदौर के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, नोएडा का पूर्व... Chitrakoot Crime News: चित्रकूट में NEET छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, खुद को वन कर्मी बताकर बदमाश... Amroha Reel Star Marriage: तीन रीलबाज बहनों की एक कैमरामैन से शादी पर नया खुलासा, वीडियो जारी कर दी ... Mumbai Missing Child Case: तीन साल से लापता 8 साल का बच्चा अपने माता-पिता से मिला, मुंबई पुलिस की सू... IMD Weather Alert: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत इन इलाकों में झमा... Meerut Snake Bite Murder Case: स्कूल संचालक की सांप से कटवाकर हत्या, पत्नी और ड्राइवर के अवैध संबंधो... Bihar Crime Update: नेवालाल चौक के पास बदमाशों ने कार पर की अंधाधुंध गोलीबारी, गंभीर रूप से घायल हुए... Shahjahanpur Double Murder Case: प्रेम प्रसंग में हुए दोहरे हत्याकांड पर कोर्ट का बड़ा फैसला, 6 दोषिय... Trending News Indore: 'टिंकू जिया' गाने पर डीजे और सिर पर छाता... सोशल मीडिया पर छाया इस मिनिमल बारा... Bhopal Crime News: भोपाल में 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, SAF के दो कांस्टेबल गिरफ्तार; बर्थडे पार...

रूह कंपा देने वाला हादसा! आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, आग की लपटों में घिरकर 10 लोग जिंदा जले

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है. घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. पुलिस का कहना है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है.

जानकारी के अनुसार, हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ. बस को ट्रक ने टक्कर मार दी जिसके बाद वो डिवाइडर से टकराकर पलट गई. बस में अचनाक आग लग गई जिससे उसमें सवार लोगों को भागने का मौका नहीं मिल सका. इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है. पुलिस के मुताबिक, गई लोगों की हालत गंभीर है, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.

कितने लोग थे सवार?

हैदराबाद से पामुर जा रही एक निजी ट्रैवल बस की टक्कर चिमाकुर्थी से बजरी ले जा रहे एक टिपर ट्रक से आमने-सामने हो गई. टक्कर के कारण दोनों वाहनों में आग लग गई और वे पूरी तरह जलकर खाक हो गए.

बताया जा रहा है कि हरिकृष्णा की निजी ट्रैवल बस में करीब 40 यात्री सवार थे. इनमें से 10 की जलकर मौत हो गई. 12 अन्य मामूली रूप से घायल हो गए. वहीं, करीब 20 लोगों को गंभीर चोटों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वाहनों पर काबू पाने से पहले ही वे पूरी तरह जलकर राख हो गए. पता चला है कि दुर्घटना में मरने वालों में ज्यादातर कनिगिरी और पामुर इलाकों के निवासी थे. स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है.