Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
टीवी बनाम सोशल मीडिया के अंतर्विरोध और कागजी आंकड़ों का खेल पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण में भी रिकार्ड मतदान तमिलनाडु एग्जिट पोल में रेस का काला घोड़ा नया है West Bengal Election Results 2026: 4 मई को आएंगे नतीजे; 77 केंद्रों पर होगी 294 सीटों की मतगणना, सुर... देश के चुनावों में फिर से मोदी का जलवा कायम रहेगा Delhi Ration Card: दिल्ली में हर शनिवार लगेगा जन सुनवाई कैंप; राशन कार्ड की समस्याओं का होगा ऑन-द-स्... अब मोदी की नकल करने में जुटे अमेरिकी राष्ट्रपति भी Hajj Yatra 2026: हज यात्रियों के किराए पर छिड़ी जंग; 10 हजार की बढ़ोतरी को सरकार ने बताया 'राहत', जा... चार सैनिकों के खिलाफ सैन्य अदालत में मुकदमा Election Counting 2026: सुरक्षा में कोई चूक नहीं! काउंटिंग सेंटर्स पर QR कोड सिस्टम लागू, बिना डिजिट...

कैब के पीछे से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 100 मीटर तक घिसटती गई बाइक

गुड़गांव: एंबियंस मॉल के पास तेज रफ्तार बाइक कैब में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर करीब 50 मीटर दूर तक घिटसता गया जबकि उसकी बाइक करीब 100 मीटर दूर तक घिसटती गई। यह घटना पीछे से आ रहे एक अन्य बाइक सवार के हेल्मेट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घायल को लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रही है। तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि एक तेज रफ्तार बाइक दिल्ली से गुड़गांव की तरफ आ रही है। बाइक सवार काफी तेज गति में था और इसी दौरान कैब सवार अपनी कैब को लेफ्ट लेन में ले जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार कैब के पिछले हिस्से में टकरा गया और वह जमीन पर गिरते हुए करीब 50 मीटर दूर तक घिसटता गया। जबकि उसकी बाइक करीब 100 मीटर दूर तक गई। पूरा घटनाक्रम पीछे से आ रहे एक अन्य बाइक राइडर के कैमरे में कैद हो गया जिन्होंने उस घायल की सहायता करते हुए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।