गुड़गांव: सेक्टर-5 थाना एरिया के महावीर पुरा में बीमारी से परेशान 9वीं कक्षा की छात्रा ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और कार्रवाई शुरु कर दी।जानकारी अनुसार, बिहार के नवादा निवासी शिवानी अपने परिवार के साथ गुड़गांव के महावीरपुरा में रहती थी। वह गुरुग्राम एक स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। करीब चार माह पहले शिवानी का अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ था। इसके बाद वह मानसिक परेशान रहने लगी थी। जिसको लेकर परिजनों ने उसे कई बार समझाया भी था। 14 दिसंबर की सुबह शिवानी के पिता छत पर और मां बाहर आंगन में थी। ऐसे में शिवानी ने कमरे में जाकर चुन्नी से फंदा लगा लिया। जब काफी देर तक शिवानी बाहर नहीं आई तो उसकी मां ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज न आने पर परिवार वालों ने खिड़की तोड़कर अंदर देखा तो शिवानी फंदे पर लटकी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीमों से निरीक्षण कराकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया और कार्रवाई शुरू कर दी।
ब्रेकिंग
चार सैनिकों के खिलाफ सैन्य अदालत में मुकदमा
Election Counting 2026: सुरक्षा में कोई चूक नहीं! काउंटिंग सेंटर्स पर QR कोड सिस्टम लागू, बिना डिजिट...
गिरफ्तार कर अपमानित करना जरूरी नहीः पवन खेड़ा
Bengal Elections: '226 से ज्यादा सीटें जीतेंगे, बनेगी मां-माटी-मानुष की सरकार'; ममता बनर्जी का बड़ा ...
Bareilly News: बरेली जिला अस्पताल में भारी बदहाली! एक बेड पर दो बच्चे, ओपीडी में घंटों इंतजार; गर्मी...
हम परमाणु हमले की धमकी से नहीं डरे: राजनाथ सिंह
प्रधानमंत्री मोदी का मई में यूरोप दौरा
Lucknow Airport: रनवे पर अचानक आया बंदर, पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक; बाल-बाल बचे 132 यात्री
डीआरडीओ अब अग्नि छह के लिए तैयार
Supreme Court Alert: नाबालिग रेप पीड़िता मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त; स्वास्थ्य मंत्रालय को अवमानना...