Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Parliament Face-off: फारूक अब्दुल्ला की सुरक्षा पर मल्लिकार्जुन खरगे और जेपी नड्डा के बीच तीखी बहस, ... Jaipur Double Murder: जयपुर में पति ने पत्नी और बेटी की तलवार से वारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार; घरे... Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में भट्ठा मालिक की कार ने बच्ची को रौंदा, मोबाइल चलाने के चक्कर... फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का... Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे ... जयशंकर का 'मास्टरस्ट्रोक'! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत,... गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— "अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें"; देश मे... नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-... भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी ल... Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; ...

इस शहर में लगेंगे 1100 स्मार्ट कैमरे, सफाई सीवरेज और पानी सप्लाई पर रहेगी नजर

हिसार : हिसार नगर निगम शहर को स्मार्ट और सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। नगर निगम की ओर से शहर में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) स्थापित किया जाएगा, जिसके तहत प्रमुख सड़कों और अहम प्वाइंट्स पर करीब 1100 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों के माध्यम से ट्रैफिक व्यवस्था, सफाई, कचरा प्रबंधन, सीवरेज और पेयजल आपूर्ति जैसी सेवाओं पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।

इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार से लगभग 150 करोड़ रुपये का बजट मिलने की संभावना है। पहले चरण में कमांड सेंटर की शुरुआत इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट कार्यालय से की जाएगी। योजना को अंतिम रूप देने के लिए मेयर प्रवीण पोपली ने हाल ही में सूरत का दौरा कर वहां की व्यवस्था का अध्ययन किया।

नगर निगम के एक्सईएन जयदीप डूडी ने बताया कि ICCC से शहर की सभी ट्रैफिक लाइट्स और चौक-चौराहे जोड़े जाएंगे। कैमरों के जरिए ट्रैफिक नियमों की निगरानी होगी और उल्लंघन होने पर वहीं से चालान जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही एमआरएफ सेंटर और कचरा डंपिंग प्वाइंट्स को भी इस सिस्टम से जोड़ा जाएगा, जिससे सफाई व्यवस्था और गली-मोहल्लों की स्थिति पर रियल टाइम नजर रखी जा सकेगी। नगर निगम का मानना है कि इस पहल से शहर की सेवाएं अधिक पारदर्शी और प्रभावी होंगी।